फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new guideline for Hajj travel

हज यात्रा की गाइड लाइन जारी, पासपोर्ट का पता बदला तो नए पते के देने होंगे 11 प्रूफ

Sun, 21 Oct 2018 08:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Oct 2018 08:30 AM IST
सार

- पासपोर्ट 17 नवंबर के पहले का है तो ही जा पाएंगे हज पर

विज्ञापन
new guideline for Hajj travel
डेमो पिक

विस्तार

अगले साल होने वाली हज यात्रा पर यदि आप जाना चाहते हैं तो जरूरी है कि आपका पासपोर्ट 17 नवंबर 2018 तक या इसके पहले का जारी हुआ होना चाहिए। पासपोर्ट की वैधता 31 जनवरी 2020 तक होनी चाहिए। साथ ही पासपोर्ट पर लिखा पता बदल गया है तो इसके लिए नए पते के 11 प्रूफ देने होंगे। इनमें राशन कार्ड, बिजली का बिल, पानी का बिल, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पास बुक, सरकारी कार्यालय का कर्मचारी पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, टेलीफोन बिल (लैंडलाइन), इनकम टैक्स असेस्मेंट आर्डर और आधार कार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन


हज यात्रा-2019 के लिए इस सप्ताह जारी गाइड लाइन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि यात्री आवेदन के बाद किसी वजह से नहीं जा पाता है तो बीच में उसका पासपोर्ट वापस नहीं किया जाएगा। अभी तक होता रहा है कि राज्य हज समिति के जरिये हज पर जाने वाले यात्री किसी वजह से फ्लाइट छूटने पर निजी एजेंसी के माध्यम से यात्रा पर चले जाते हैं। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी में 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों को रखा गया है। जो एक बार हज पर जा चुके हैं, उन्हें इस कैटेगरी में राज्य हज समिति मौका नहीं देगी।
विज्ञापन


इसके अलावा अगर कोई सत्यता छिपाता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। उसकी जमा धनराशि भी नहीं मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें एडवांस स्टेज की गर्भवती महिला के लिए संबंधित एयरलाइंस के मेडिकल अफसर का सर्टिफिकेट जरूरी है। बिना मेहरम (सहयोगी) के जाने वाली महिलाओं के लिए कहा गया है कि वे चार महिला यात्रियों का ग्रुप बनाकर जाएं। कैंसर, लीवर, टीबी, सांस रोग, संक्रामक रोग के गंभीर मरीजों के लिए यात्रा पर जाने की मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed