{"_id":"6a30666e599432363805f7f3","slug":"new-department-of-statistics-and-data-science-to-be-established-at-iit-kanpur-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1557503-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी कानपुर में बनेगा सांख्यिकी व डेटा साइंस का नया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी कानपुर में बनेगा सांख्यिकी व डेटा साइंस का नया विभाग
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में अब सांख्यिकी और डेटा साइंस का अलग विभाग बनेगा। संस्थान प्रशासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। नए विभाग में पहले से चल रहे सभी कोर्स एक ही जगह संचालित हो सकेंगे। इनमें बीएस-एमएस (सांख्यिकी एवं डेटा साइंस), एमएससी (सांख्यिकी) और पीएचडी (सांख्यिकी) शामिल हैं।
एमएससी कोर्स 1970 से चल रहा है, जबकि बीएस-एमएस कोर्स की शुरुआत 2021 में हुई थी। एमएससी में 60 और बीएस-एमएस में करीब 30 सीटें हैं। सभी पाठ्यक्रमों को एक विभाग के तहत लाने से पढ़ाई और रिसर्च में बेहतर समन्वय हो सकेगा। आईआईटी कानपुर में लंबे समय से सांख्यिकी के क्षेत्र में काम हो रहा है। यहां का शैक्षणिक समूह पहले से ही कई स्तर पर पढ़ाई और शोध कर रहा है। आईआइटी विशेषज्ञों के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के बढ़ते इस्तेमाल से सांख्यिकी की अहमियत और बढ़ गई है। नए विभाग में सभी कोर्स साथ आने से शिक्षा और शोध को बढ़ावा मिलेगा।