{"_id":"5d21ebe38ebc3e6ced373176","slug":"new-born-baby-dead-body-found-in-water-pit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्म के कुछ देर बाद पानी के गड्ढे में तैरता हुआ मिला नवजात का शव, पुलिस पहुंची तो एक पैर मिला गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म के कुछ देर बाद पानी के गड्ढे में तैरता हुआ मिला नवजात का शव, पुलिस पहुंची तो एक पैर मिला गायब
Mon, 08 Jul 2019 12:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
नवजात (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पानी के गड्ढे में एक नवजात का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तालग्राम के इंदरगढ़ मार्ग पर कलकत्तापुर्वा मोड़ पुलिया के पास भरे पानी में एक नवजात का शव रविवार की सुबह दस बजे के करीब तैरते हुए मिला। जानकारी पर लोगों में सनसनी फैल गई। नवजात के शव की सूचना फैलते ही सैकड़ों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों का कहना कि नवजात को किसी मां ने जन्म देने के बाद लोकलाज के भय से फेंक दिया है। नवजात का एक पैर भी गायब है। लोगों का अनुमान है कुत्ते नोच कर खा गए। शव को रात में ही फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है।
दरोगा राकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। एसएसआई सोबरन सिंह का कहना कि विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।