फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Netaji forward, pressing rump fled police administration

नेताजी के आगे, पुलिस-प्रशासन दुम दबाकर भागे

Sun, 20 Dec 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 20 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Netaji forward, pressing rump fled police administration
शास्त्री नगर में सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि मकान पर कब्जा और अवैध निर्माण के खिलाफ धरने पर बैठे श्रीकृष्ण गुप्ता के परिवार पर सपा नेत्री ने अपने साथियों संग हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मारपीट करने के साथ ही लेबर कॉलोनी से बाहर निकलवाने तक की धमकी दे डाली। पीड़ित परिवार की सूचना पर काकादेव पुलिस मौके पर पहुंची। सत्ता के रौब के चलते काकादेव एसओ भी पीड़ित की सुने बगैर लौट गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री से परिवार के सभी सदस्य इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।
विज्ञापन


शास्त्री नगर लेबर कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार फेरी लगाकर गल्ला बेचते हैं। घर में पत्नी शांति देवी सहित तीन बेटों का परिवार रहता है। इनका आरोप है कि कॉलोनी के निचले हिस्से में सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह की बेटी मोनिका और दामाद अभिषेक रहते हैं। नीलम ने कॉलोनी में अवैध निर्माण कराकर पहली मंजिल पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आईजी के एक नंबर भरोसे पर भी शिकायत की लेकिन कोई असर नहीं हुआ। सुनवाई नहीं होने और सपा नेत्री की दादागीरी से आहत होकर परिवार शनिवार से शिक्षक पार्क में धरने पर बैठ गया। परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा।

धरने के बाद भी पीड़ित परिवार की फरियाद सुनने कोई नहीं पहुंचा। उधर पीड़ितों ने बताया कि देर रात नीलम रोमिला ने पीड़ित परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ जमकर हंगामा किया। हंगामा-बवाल होते देख पूरा मोहल्ला बाहर निकल आया, पीड़ित परिवार पर अत्याचार होते हुए भी कोई विरोध नहीं कर सका, लेकिन लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दिया।

पूछताछ में लोगों ने भी बताया कि नीलम ने अवैध निर्माण करके मकान पर कब्जा किया है। जिससे प्रथम तल पर रहने वाले परिवार का हवा-पानी सब बंद हो गया है। वहीं नीलम रोमिला सिंह ने बताया कि उन्होंने कोई अवैध कब्जा नहीं किया है।


निर्माण कार्य अपनी जगह पर करा रहीं हैं। उनको बदनाम करने के लिए गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बारे में एसओ काकादेव ने कहा कि पीड़ित ने अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। संबंधित विभाग को जांच के लिए लिखा जाएगा। पीड़ित परिवार मारपीट की तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed