फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nephew Misdeed with maternal uncle's daughter

मासूम से दरिंदगी: हरदोई में पिटाई से नाराज भांजे ने मामा की बेटी से किया दुष्कर्म

Sun, 16 Jul 2023 05:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Jul 2023 05:13 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
nephew Misdeed with maternal uncle's daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के पाली में पिटाई से नाराज नशे में धुत भांजे ने शनिवार रात मामा की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के बहन व बहनोई शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र के मऊ शाहजहांपुर गांव में रहते थे। बहन-बहनोई की मौत हो चुकी है। भांजा रामू अक्सर मामा के यहां आता जाता रहता है।

विज्ञापन


शनिवार रात लगभग आठ बजे रामू मामा के घर आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामू नशे में धुत था। खाना खाने के दौरान मामा और भांजे के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मामा ने भांजे को पीट दिया। इसके बाद सभी लोग सो गए। देर रात रामू ने मामा की बेटी (10) के साथ दुष्कर्म किया। लगभग ढाई बजे आहट मिलने पर मामा जाग गया, तो उसने रामू को दुष्कर्म करते देखा।

विज्ञापन

इस पर रामू को पकड़ लिया और यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर रामू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed