{"_id":"6859b667fa1813b4470c3930","slug":"nepali-citizen-died-in-pushpak-express-kanpur-news-c-362-1-ka11006-126053-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुष्पक एक्सप्रेस में नेपाली नागरिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुष्पक एक्सप्रेस में नेपाली नागरिक की मौत
विज्ञापन
कानपुर। पुष्पक एक्सप्रेस में मुंबई से लखनऊ जा रहे नेपाली यात्री की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नेपाल के गुल्लू नगर पालिका निवासी हीरामोती एस-3 कोच में रिश्तेदार रमेश के साथ सफर कर रहे थे। सोमवार शाम 4:40 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहुंचने पर कंट्राेल रूम को सूचना मिली कि वह अचेत हो गए हैं। माैके पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने हीरामोती को नीचे उतारा।
रिश्तेदार रमेश ने बताया कि झांसी स्टेशन के बाद हीरामोती अचानक अचेत हो गए थे। सेंट्रल पर डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण पहले से बीमारी व गर्मी लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही माैत का कारण स्पष्ट होगा।