{"_id":"67b0bc08e20dee9c9f017b52","slug":"neither-the-doctor-nor-the-staff-the-poor-girl-kept-suffering-in-the-hospital-etawa-news-c-216-1-etw1005-121600-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डॉक्टर न कर्मचारी, अस्पताल में तड़पती रही बेचारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डॉक्टर न कर्मचारी, अस्पताल में तड़पती रही बेचारी...
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में पेट दर्द से महिला दो घंटे तड़पती रहीं, डॉक्टर न मिलने से उसे जमीन पर लेटना पड़ा। कोई कर्मचारी तक नहीं आया तो आखिर में परिजन ही उठाकर उन्हें ले गए। वेदपुर्वा की निवासी मार्गश्री को शुक्रवार को पेट में बहुत तेज दर्द हुआ था। शनिवार को परिजन मार्गश्री को लेकर सुबह आठ बजे ही जिला अस्पताल पहुंच गए।
यहां परिजन पहुंचे तो डॉक्टर नहीं आए थे। इस दौरान मार्गश्री के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस दौरान उन्हें कोई बेड नहीं मिल सका। इससे परिजनों ने जिला अस्पताल की बाहर ही चादर बिछाकर उन्हें लिटा दिया। सुबह 10 बजे के बाद उनका सीटी स्कैन हुआ तो डॉक्टर ने पथरी का ऑपरेशन कराने की बात कही। इस दौरान महिला को घंटों तेज दर्द से तड़पना पड़ा।
महिला को जिला अस्पताल में अगर तेज दर्द होने पर बेड नहीं मिला है तो लापरवाही है। इसकी जानकारी कर जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एमएम आर्या, सीएमएस