फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Neither link nor OTP, Rs 55,000 withdrawn from woman's account in seven times

Kanpur News: न लिंक और न ओटीपी महिला के खाते से सात बार में 55 हजार पार

Sat, 14 Jun 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Neither link nor OTP, Rs 55,000 withdrawn from woman's account in seven times
कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने लिंक और ओटीपी के बिना महिला के खाते से सात बार में 55 हजार रुपये पार कर दिए। महिला जब पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंची तो रकम के कटने की जानकारी मिली। पीड़ित ने अज्ञात पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विजयनगर निवासी माला चौहान ने बताया कि उनका खाता पांडुनगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। उन्होंने बताया कि तीन मई को चार बार में 10-10 हजार करके 40 हजार रुपये कट गए। वहीं, 15 मई को तीन बार में 5-5 हजार रुपये करके 15 हजार कटे। महिला के अनुसार जब वह बैंक में अपनी पासबुक अपडेट कराने पहुंची तब उन्हें कुल 55 हजार रुपये कटने की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस से कहा कि उनके पास न तो कोई लिंक आया न हीं कोई ओटीपी। इसके बाद खाते से कैसे रकम खाते से कट गई। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है। मालूम हो कि लगातार साइबर सेल ठगों से अलर्ट रखने के लिए जागरूक करते रहते हैं लेकिन साइबर ठग भी नए-नए तरीके से लोगों को शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

....
बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर न साझा करें

साइबर सेल इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका ये है कि आधार और बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर को किसी से साझा न करें। इस नंबर से किसी को कॉल भी न करें। इसके अलावा बैंक के नंबर से भी फोन आए तो भी ओटीपी, पासवर्ड या कस्टमर आईडी जैसी डिटेल न बताएं। क्योंकि वीपीएन के जरिए ठग किसी भी नंबर की कॉपी करके फोन कर सकते हैं। एटीएम में हमेशा पिन कोड डालते समय हाथ से ढंकें, क्योंकि हिडन कैमरों से पासवर्ड चोरी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
धोखाधड़ी से बचने के लिए करें ये चीजें
- किसी भी अनजान कॉल या मैसेज का जवाब न दें।

- किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें।

- अगर पैसे निकल चुके हैं तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और अकाउंट को लॉक करवाएं।

- फ्रॉड की जानकारी होने के बाद तुरंत साइबर सेल 1930 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed