{"_id":"69d01db527196664d90c582d","slug":"neil-harsh-rudra-and-aral-victorious-in-under-17-badminton-kanpur-news-c-362-1-ka11003-144739-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैडमिंटन अंडर 17 में नील, हर्ष, रुद्र और आरल विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैडमिंटन अंडर 17 में नील, हर्ष, रुद्र और आरल विजयी
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन अंडर-13, 15, 17 और 19 वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-17 वर्ग में नील गोपाकुमार ने अथर्व खन्ना को 30-19, हर्ष शुक्ला ने अर्जुन सिंह को 30-17 और रुद्र लुथरा ने अर्पित गुप्ता को 30-28 से हराया। बालिका वर्ग में आरल द्विवेदी ने अवनी गुप्ता को 30-11 से हराया।
बालक अंडर-13 वर्ग में शौर्यवर्धन गुप्ता ने युवल राठौर को 30-24 से, वनिज गुप्ता ने कुशाग्र पटेल को 30-15 से, अविरल पटेल ने यथार्थ अहूजा को 30-19 से, विराज उपाध्याय ने एस तनुष रेड्डी को 30-23 से, जयनील रावत ने अपूर्व मिश्रा को 30-26 से, वत्सल शुक्ला ने कौशल कुमार को 30-26 से और अनीष ने सौरांश गुप्ता को 30-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका अंडर-15 वर्ग में अलीशबा आरिफ ने कृतिका श्रीवास्तव को 30-15 से, नितिका भाटिया ने गौरी वर्मा को 30-11 से, अंशिका गुप्ता ने चैतन्य वाजपेई को 30-13 से और तुहा फातिमा ने हरमन कौर को 30-25 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, संदीप जैन, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय और सचिव डीपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।