फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Neighboring youth entered the house and shot the woman, report filed against three

Kanpur News: पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, तीन पर रिपोर्ट

Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Neighboring youth entered the house and shot the woman, report filed against three
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना के रतनपुर खास में शनिवार दोपहर मायके में रह रही विवाहिता को रंजिशन पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर तीन पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रतनपुर निवासी रघुवीर सिंह की बेटी दिव्या (22) शनिवार दोपहर एक बजे के करीब अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को नहलाकर कपड़े पहना रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस गया और तमंचे से उसके ऊपर फायर झाेंक दिया। इससे गोली उसके जबड़े में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुन घर के अन्य सदस्य व ग्रामीण दौड़े। इस बीच हमलावर मौके से भाग निकला। घायल को लहूलुहान हालत में सीएचसी लाया गया। यहां से उसे डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राजीव सिरोही व थानाध्यक्ष अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। इधर देर शाम घायल दिव्या के चाचा उदयभान ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर एक बजे पड़ोसी मोहित सिंह, शिवपाल व मुलायम ने घर में घुसकर भाई रघुवीर सिंह की बेटी दिव्या पर जान से मारने की नियत से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली दिव्या के सीने व दूसरी चेहरे पर लगी है। आवाज सुनकर लोग मौके पर आए तो सभी आरोपी तमंचा लहराते हुए धमकी देकर भाग गए। दिव्या की मां रजनी ने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2022 में गाऊपुर निवासी नवीन सिंह से की थी। अगस्त 2023 से दिव्या मायके में रह रही है। सीओ राजीव सिरोही ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तीन लोगों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से घटना के कारण की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed