फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   neighborhood Shark , caught accused

मोहल्ले का निकला दरिंदा, पकड़ा गया

Tue, 09 Jun 2015 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 09 Jun 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
neighborhood Shark , caught accused
अजीतगंज बाबूपुरवा की ढाई साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या मोहल्ले में रहने वाले एक रिक्शा चालक ने की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शुक्रवार रात घर के बाहर सोते समय बच्ची को गोद में उठाकर सीओडी नर्सरी के जंगल में ले गया था।
विज्ञापन


वहां दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची का गला दबा दिया था। बच्ची की मौत के बाद वह शव को झाड़ियों के बीच फेंक कर भाग निकला था। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि बच्ची से बलात्कार और कुकर्म व हत्या के मामले में रिक्शा चालक सुरेश को सुुंदर रिक्शा कंपनी चार रॉड चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। सुरेश बच्ची के घर से चंद कदम दूर खटिकाना का रहने वाला है। सुरेश का बच्ची के घर आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बच्ची को अक्सर रिक्शे में बैठाकर घुमाने ले जाता था। खिलाता-पिलाता था। इस वजह से बच्ची उससे काफी हिली-मिली थी। शुक्रवार रात सुरेश नशे की हालत में बच्ची के घर के पास पहुंचा। सन्नाटा देख उसने तख्त पर सो रही बच्ची को गोद में उठाया और रेलबाजार इलाके में सीओडी नर्सरी के जंगल में ले गया। वहां बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर मार डाला। एसएसपी के मुताबिक बच्ची की मां ने सुरेश पर शक जताया था।


पहले तो वह खुद को निर्दोष बताता रहा। फिर पुलिस ने डॉक्टर से उसका चेकअप कराया तो शक पुख्ता हो गया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। बोला, बच्ची बोल पाने असमर्थ थी, जिससे वह शोर नहीं मचा सकी थी। एसएसपी ने बताया कि स्लाइड की जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है। एफआईआर में रेप और पाक्सो की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी पर रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed