फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negligent inspectors can be removed from police stations

थानों से हटाए जा सकते लापरवाह इंस्पेक्टर

Thu, 15 Jul 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Negligent inspectors can be removed from police stations
कानपुर देहात। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए अब 50 प्रतिशत थानों में तेज तर्रार सब इंस्पेक्टरों को थानेदारी मिल सकती है। अभी तक दो तिहाई थानों में इंस्पेक्टर को ही चार्ज देने का नियम था।
विज्ञापन

इससे पुलिस लाइन व दफ्तरों में पड़े योग्य सब इंस्पेक्टरों को चार्ज मिलने उम्मीद जगी है। वहीं कार्य में लापरवाह व खराब छवि के इंस्पेक्टरों की कुसी छिन सकती है। अभी तक जिले में तीन थानों में ही सब इंस्पेक्टरों को थानेदार बनाया गया है।
विज्ञापन

थानों का चार्ज देने के नियम में बदलाव होने पर सब इंस्पेक्टरों में खुशी है। इसका पालन होने पर जिले के कई तेजतर्रार दरोगाओं के थानेदार बनने की आस पूरी हो जाएगी। वहीं काम में लापरवाह इंस्पेक्टरों पर गाज गिर सकती है। जिले में 13 थाने व तीन कोतवाली हैं। इसमें केवल महिला थाना, रूरा व सट्टी में सब इंस्पेक्टर बतौर थानाध्यक्ष तैनात हैं। अन्य थानों में इंस्पेक्टरों के पास ही प्रभार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एसपी ने ऐसे निरीक्षकों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी है जिनकी जनता में छवि अच्छी नहीं है। साथ ही वह कार्य में लापरवाह हैं। उन्हें हटाकर तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर बतौर थानाध्यक्ष तैनात किए जा सकते हैं।

साथ ही उन सब इंस्पेक्टरों पर भी नजर दौड़ाई जा रही है जो थानों में इंस्पेक्टर के अधीनस्थ हैं व पुलिस दफ्तर में बाबू का काम कर रहे हैं। बदली हुई व्यवस्था के तहत करीब छह से अधिक थानों में सब इंस्पेक्टरों को थानेदारी मिल सकती है।
योग्य सब इंस्पेक्टरों को थाने का चार्ज अभी भी दिया जा रहा है। वहीं नियमों में शिथिलता की गई है। इस पर और सब इंस्पेक्टरों को मौका मिल जाएगा।
- केशव कुमार चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed