फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negligence: Responsible absent, patients become caretakers for support

लापरवाही : जिम्मेदार नदारद, तीमारदार बने मरीजों का सहारा

Sat, 18 Jan 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Responsible absent, patients become caretakers for support
कानपुर देहात। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार गंभीर है। लगातार बैठकें कर निर्देश दिए जाते हैं कि मरीजों को त्वरित इलाज मिले। किसी भी तरह की परेशानी न हो। मगर इसको लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं दिखते। मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ की भरमार होने के बाद भी यहां आने वाले मरीजों को मदद नहीं मिल पा रही है। जांच कराने से लेकर छुट्टी होने या फिर रेफर होकर आने वाले मरीजों को स्ट्रेचर से लाने, ले जाने में तीमारदार ही सहारा बनते हैं। ऐसे में मरीज व उनके घरवालों को परेशान होना पड़ता है। शुक्रवार को इमरजेंसी से लेकर एक्सरे कक्ष तक का यही हाल रहा। कई मरीज परेशान दिखे।
विज्ञापन

......................
सीन-1
हाजीपुर कैलई गांव की कल्लो देवी (42) का पैर टूट गया था। घर के सदस्य उन्हें लेकर अस्पताल आए। यहां पर आर्थो ओटी में दोपहर 12 बजे के करीब प्लास्टर कर छुट्टी की गई। काफी देर तक घर के लोग स्टेचर लिए खड़े रहे। कोई मदद को नहीं दिखा तो तीन सदस्य कल्लो को स्टेचर पर लेकर स्वयं इमरजेंसी से बाहर निकले और किसी तरह गाड़ी में बैठाकर घर चले गए।
विज्ञापन

.................
सीन-2
मुरलीपुर की रमा देवी (45) को पेट दर्द की समस्या थी। परेशानी बढ़ने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर शुक्रवार को इमरजेंसी आए। यहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद ड्रिप लगाकर भर्ती के लिए पर्चा बना दिया। रमा व उसके परिजन काफी देर तक वार्ड तक पहुंचने के लिए इंतजार करते रहे। उसे कोई मदद के लिए नहीं मिला। इस दौरान उनके साथ आई एक महिला हाथ में ड्रिप (ग्लूकोज की बोतल) लिए खड़ी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
सीन-3
औरैया निवासी सुरेंद्र सिंह (60) का कुछ दिन पहले कूल्हे से ऊपर चोट आ गई थी। उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब उनके रिश्तेदार उन्हें लेकर अकबरपुर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां पर आर्थो ओटी में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। काफी देर तक घर वाले स्टॉफ की मदद के लिए खड़े रहे। कोई नहीं दिखा तो स्वयं स्ट्रेचर लेकर एक्सरे कक्ष तक पहुंचे।

..................
वर्जन........
इमरजेंसी में पर्याप्त स्टाफ की ड्यूटी है। सभी को निर्देश हैं कि छुट्टी होने व रेफर होकर आने वाले मरीजों की मदद करें। यदि किसी स्तर पर लापरवाही हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी मरीज ने कोई शिकायत नहीं की है। - डॉ. खालिद रिजवान, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed