फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   negligence 11 policemen suspended

लापरवाही पर 11 पुलिसकर्मी, आठ होमगार्ड निलंबित

Wed, 21 Sep 2016 10:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
negligence 11 policemen suspended
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लाए गए पकड़े गए बंदी।   - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में पुलिस कर्मियों की आखों में मिर्ची पाउडर झोंक भागे छह बंदियों के मामले में पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही पर 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।
विज्ञापन


साथ में ड्यूटी करने वाले आठ होमगार्ड भी निलंबित किए गए हैं। उधर, पुलिस ने बुधवार सुबह पकड़े गए बंदियों की निशानदेही पर बेतवा नदी से राइफल भी बरामद कर ली है। साथ ही पांचवे बंदी का शव बुधवार की शाम बेतवा पुल के नीचे नदी में तैरता हुआ कोतवाली पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का मोबाइल पर खीचे गए फोटो से शिनाख्त जेल में निरुद्ध बंदी हरीओम से कराई जो मृतक का मामा है। आशंका जताई गई कि बंदी तैरना नहीं जानता होगा, जिससे उसकी नदी में डूब कर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस अभिरक्षा से भागे दो बंदियों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस की पांच टीमें बंदियों की गिरफ्तारी में जुटी हैं। बता दें मंगलवार को जनपद न्यायालय से पेशी के बाद जिला कारागार लाए गए बंदियों में छह ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर डालकर हमला कर दिया था और भाग निकले थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed