फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Neft transactions will be closed for 14 hours on 23rd, RBI issued instructions

23 को 14 घंटे बंद रहेगा नेफ्ट लेनदेन, आरबीआई ने जारी किए निर्देश, सर्वर अपडेशन के चलते नहीं होगा काम

Thu, 20 May 2021 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 May 2021 09:56 PM IST
सार

सर्वर अपडेशन का कार्य होने के कारण 23 मई को 14 घंटे के लिए नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) बंद रहेगा।

विज्ञापन
Neft transactions will be closed for 14 hours on 23rd, RBI issued instructions
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : Social Media

विस्तार

23 मई को 14 घंटे के लिए नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) बंद रहेगा। इस संबंध में आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने बैंकों को सर्कुलर जारी कर दिया है। सर्वर अपडेशन का कार्य होने के कारण एनईएफटी का काम प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


इससे व्यापारियों और कारोबारियों के सामने परेशानी हो सकती है। निर्देश में कहा गया है कि 23 मई 2021 को रात 12 बजकर एक मिनट से दोपहर 2 बजे तक एनईएफटी की सुविधा को बंद रखा जाएगा। व्यापारी वर्ग एनईएफटी का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं।
विज्ञापन


एनईएफटी में न्यूनतम राशि की सीमा नहीं है और अधिकतम 10 लाख तक का लेन-देन कर सकते हैं। आरटीजीएस में न्यूनतम राशि की सीमा दो लाख है। वी बैंकर्स के महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि 23 को रविवार होने की वजह से आम जनता को बहुत दिक्कत नहीं होगी। लोग मोबाइल या नेट बैंकिंग से यूपीआई की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed