कानपुर में नीट छात्रा का सुसाइड: कमरे के पंखे से लटका मिला शव, बुआ के बेटे पर परेशान करने का आरोप, परिजन बेहाल
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में श्यामनगर गंगानगर में नीट की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा खुशबू सिंह ने बुधवार सुबह चुन्नी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई का आरोप है कि परिवार का ही एक सदस्य उसे परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर गंगानगर में नीट की छात्रा ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मूलरूप से चंदौली जिले के सकराकारी धानापुर निवासी नरेंद्र प्रताप दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते है।
उनके परिवार में पत्नी नीलम देवी, बेटा अभिषेक, खुशी और बेटी खुशबू सिंह (18) थीं। खुशबू नीट की तैयारी कर रही थी। अभिषेक ने बताया कि वह लोग तीन साल से चकेरी के श्याम नगर गंगानगर में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। भाई अभिषेक ने बताया कि परिवार का ही एक सदस्य उनकी बहन को परेशान कर रहा था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इससे परेशान होकर बुधवार सुबह उसने चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बमौके से कोई सुसाइड नहीं नोट नहीं मिला है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी।
बुआ के बेटे पर परेशान करने का आरोप
मृतका खुशबू के बड़े भाई अभिषेक ने बताया कि उनकी बुआ का परिवार गुजरात में रहता है। बुआ का बेटा उनकी बहन को लंबे समय से प्रेम संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा था। उसका नंबर ब्लॉक करने के बाद वह अपने दोस्तों के अलग-अलग नंबरों से कॉल कर दबाव बना रहा था।
दोस्तों के पास कॉल कर जबरन बात कराने के लिए कहता था
भाई अभिषेक के मुताबिक बुआ का बेटा उनकी बहन को कॉल करता था। उसके फोन नहीं उठाने पर वह मृतका खुशबू की दोस्तों को फोन कर जबरन बात करने के लिए दबाव बनाता था। तीन माह पहले शिकायत करने पर दोनों परिवारों ने बैठकर समझौता कर लिया था। लेकिन इधर कुछ दिनों से वह परेशान कर रहा था।