फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ncte gave notice to 8177 colleges

एनसीटीई ने 8177 कॉलेजों को दिया नोटिस, जवाब नहीं दिया तो मान्यता खत्म

Fri, 17 Mar 2017 12:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
ncte gave notice to 8177 colleges
डेमो पिक
शिक्षकों की नियुक्ति, वेतनमान और शिक्षा की गुणवत्ता का ब्योरा न दे पाने वाले यूपी सहित देश के  8177 कॉलेजों को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने नोटिस दिया है। इनमें कानपुर के भी करीब 200 कॉलेज हैं।
विज्ञापन


नोटिस में कहा है कि 17 अप्रैल तक जानकारी नहीं मिली तो मान्यता समाप्त की जाएगी। यह अंतिम नोटिस है। पूरी जानकारी वेबसाइट ncte-india.org पर देनी है। यूपी सहित देश में टीचिंग एजूकेशन (बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीटीसी, एनटीटी सहित अन्य) के 15000 कॉलेज हैं। इन सबकी शैक्षिक, शोध की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए गए। एनसीटीई से शिकायत हुई कि बगैर शिक्षकों के ही कॉलेज चल रहे हैं। इसी का नतीजा रहा कि नए कॉलेजों की मान्यता पर रोक लगा दी गई। साथ शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन


इसकी आखिरी डेट 17 मार्च रखी गई लेकिन 6823 कॉलेजों ने ही सूचना भेजी। इस पर एनसीटीई ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही गुरुवार को 8177 कॉलेजों को नोटिस जारी कर दिया। इसकी सूचना संबंधित राज्य विश्वविद्यालयों को भेजी गई है। कानपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन को जो नोटिस मिला है, उसके मुताबिक शिक्षक, स्टूडेंट का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर डाला जाएगा। इससे फर्जीवाड़े की गुंजाइश नहीं रहेगी। एक शिक्षक एक ही कॉलेज में पढ़ा सकेंगे। कई जगह नाम अनुमोदित कराकर गायब रहने की समस्या खत्म होगी। यह समस्या कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध कई कॉलेजों में भी है। नई व्यवस्था से टीचिंग एजूकेशन की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed