{"_id":"574203714f1c1b4648690ba7","slug":"ncrease-the-value-of-schools-i-am-cent-percent-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा स्कूलों का मान, शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा स्कूलों का मान, शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट
amarujala beoro
Updated Mon, 23 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
डीपीएस आजाद नगर की छात्राएं
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। सीबीएसई 12वीं में शहर के कई स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। स्टूडेंटों ने साइंस, कॉमर्स और ह्यूमनटीज में बढ़िया नंबर हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। सर पदमपत सिंहानिया, डीपीएस आजाद नगर, केडीएमए इंटरनेशनल, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन, डीपीएस कल्याणपुर, गौरव मेमोरियल और सुभाष सीनियर सेकेंडरी सहित कई स्कूलों का रिजल्ट बढ़िया रहा। इनमें कई स्कूलों ने सिटी टॉपर दिए। 55 स्कूलों में अधिकांश स्कूल 100 फीसदी रिजल्ट दर्शा रहे।
सिटी टॉपर दिया
सिटी टॉपर देने वाले सर पदमपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर में साइंस
और कॉमर्स का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इसमें 73 स्टूडेंटों को 90 फीसदी से अधिक नंबर मिले हैं। 171 स्टूडेंटों को 80 से 90 फीसदी नंबर मिले हैं। टॉपर तरुण कुमार ने 98.4 फीसदी नंबर पा कर शहर का मान बढ़ाया। स्तुति अग्रवाल ने कॉमर्स वर्ग में 96.8
फीसदी नंबर पाए।
डीपीएस आजाद नगर में आयुष टॉपर बने
डीपीएस आजाद नगर का रिजल्ट शानदार और 100 फीसदी रहा। छात्र आयुष जिंदल 97 फीसदी नंबर पाकर कॉमर्स वर्ग में सिटी टॉपर रहे। आदित्य अग्रवाल 97.6 फीसदी नंबर हासिल कर साइंस वर्ग में शहर के सेकेंड टॉपर बने। अर्चिता गुप्ता 96.6 फीसदी और वर्तिका अग्रवाल 96.2 फीसदी नंबर लेकर नंबर लेकर सिटी टॉप 10 में शामिल रहीं। इसी स्कूल के दृष्टिहीन छात्र आर्जव जैन (95.6 फीसदी) ह्यूमनटीज वर्ग में सिटी में दूसरे नंबर पर रहे। 50 से अधिक स्टूडेंटों ने अलग अलग विषयों में 100 में 100 नंबर पाए हैं। प्रिंसिपल रचना मोहोत्रा ने बताया कि 194 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें 56 ने 90 फीसदी से अधिक 59 स्टूडेंटों ने 80 से 90 फीसदी के बीच नंबर पाए। बाकी 70 से 80 फीसदी के बीच रहे।
विज्ञापन
डीपीएस कल्याणपुर में अच्छी रही परफारमेंस
डीपीएस कल्याणपुर का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। छात्रा पलक शुक्ला 97.2 फीसदी नंबर हासिल कर लड़कियों में साइंस वर्ग की सिटी टॉपर रही हैं। छात्राओं ने अच्छा परफारमेंस किया है। 75 फीसदी छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक नंबर पाए हैं। 12 बच्चों ने फाइन आर्ट में 100 नंबर पाए हैं। प्रिंसिपल अर्चना निगम ने कहा कि स्टूडेंटों ने बढ़िया प्रदर्शन किया।
सुघर सिंह में अनुरागिता और सुरभि ने किया टॉप
श्यामनगर ई ब्लॉक स्थित सुघर सिंह एकेडमी में साइंस वर्ग में अनुरागिता वर्मा ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। अमन प्रताप ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उधर कॉमर्स में सुरभि गुप्ता ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। स्कूल डायरेक्टर वीना सिंह ने सभी को भविष्य में आगे बढ़ने के सुझाव दिए।