फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NCC cadets and ex-servicemen took out a Tiranga Yatra

Kanpur News: एनसीसी कैडेट व पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 11 Aug 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets and ex-servicemen took out a Tiranga Yatra
इटावा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को शहर के शास्त्री चौराहा से नुमाइश पंडाल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें 250 एनसीसी कैडेट के साथ ही 300 पूर्व सैनिक सम्मिलित हुए। यात्रा का शुभारंभ डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की ओर से किया गया। यात्रा में देशभक्ति के गीतों के साथ तिरंगा लिए कैडेट भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

शास्त्री चौराहा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नुमाइश पंडाल में समाप्त हुई। इस बीच वीरों को नमन, तिरंगा महोत्सव सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीएम ने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा को दो से 15 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का दूसरा चरण नुमाइश पंडाल में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्रों, शिक्षकों व संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। डीएम ने सभी छात्रों व शिक्षकों से हर घर को राष्ट्रीय ध्वज से सजाने की अपील की। एसडीएम सदर विक्रम राघव, डीआईओएस अतुल कुमार सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सक्सेना, डॉ. मुकेश यादव व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हयात उल्लाह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed