फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nazul Property Case, Two PAN cards of Avnish found, many more financial transactions may be revealed

Nazul Property Case: अवनीश के दो पैन कार्ड मिले…कुटुम्ब रजिस्टर भी मिला, कई और लेनदेन का हो सकता है खुलासा

Fri, 23 Aug 2024 04:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Aug 2024 04:23 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस का मानना है कि इस दूसरे पैन कार्ड के जरिये बैंक व अन्य संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की जानकारी मिल सकती है। सत्यापित रिपोर्ट मिलने के बाद दो पैन कार्ड किन कारणों से बनवाए गए।

विज्ञापन
Nazul Property Case, Two PAN cards of Avnish found, many more financial transactions may be revealed
सिविल लाइंस नजूल की जमीन जहां कब्जे का प्रयास हुआ था वहां फिर तैनात की गई पीएसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास में जेल गए अवनीश दीक्षित के दो नाम वाली जांच कर रही पुलिस को उसके दो पैन कार्ड मिले हैं। इनमें नाम तो अवनीश दीक्षित है, लेकिन पिता का नाम अलग है। इसके अलावा औरैया में अवनीश के पैतृक घर का कुटुम्ब रजिस्टर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है जिसमें उसका नाम संजय उर्फ अवनीश दीक्षित चढ़ा हुआ है। पुलिस इनके सत्यापित दस्तावेज निकलवाने में लगी है।

विज्ञापन

दरअसल, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को अवनीश के दो नामों और उसके जरिए सरकारी दस्तावेज बनाने की शिकायत मिली थी। इस मामले में एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर को जांच सौंपी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अवनीश के दो अलग अलग पैन कार्ड मिले हैं। इसमें उसका नाम अवनीश दीक्षित ही दर्ज है, लेकिन पिता के नाम में हेरफेर है।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से इन दोनों पैन कार्ड की सत्यापित रिपोर्ट आयकर विभाग से निकलवाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस दूसरे पैन कार्ड के जरिये बैंक व अन्य संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की जानकारी मिल सकती है। सत्यापित रिपोर्ट मिलने के बाद दो पैन कार्ड किन कारणों से बनवाए गए। इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाएगी। वहीं औरैया में कुटुम्ब रजिस्टर में संजय उर्फ अवनीश दीक्षित नाम दर्ज है। संजय नाम का प्रयोग कर संपत्ति खरीदने की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो नाम वाले प्रकरण में जांच चल रही है। कुछ अहम जानकारियां मिली है। उनका सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही जांच निस्तारित कर इसमें भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -अखिल कुमार पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed