फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nazirabad police opened the history sheet of Kamlesh Fighter, more than 20 criminal cases are registered

Kanpur: नजीराबाद पुलिस ने खोली कमलेश फाइटर की हिस्ट्रीशीट, कई थानों में दर्ज हैं 20 से अधिक आपराधिक मामले

Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
सार

Kanpur News: स्कूल संचालक से वसूली के मामले में जेल भेजे गए आरोपी कमलेश फाइटर ने नजीराबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली। आरोपी के खिलाफ शहर के कई थानों में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Nazirabad police opened the history sheet of Kamlesh Fighter, more than 20 criminal cases are registered
कमलेश फाइटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजीराबाद पुलिस ने स्कूल संचालक से वसूली और रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद कमलेश फाइटर की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस ने यह कदम बुधवार को डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी के निर्देश के बाद उठाया है। कमलेश शहर के विभिन्न थानों में दर्ज 20 मुकदमों में नामजद है।

विज्ञापन


बता दें, इसमें से वसूली और रंगदारी के छह मामले दर्ज हाल ही में दर्ज हुए थे। इनमें स्कूल संचालक से वसूली व रंगदारी के मामले में नजीराबाद पुलिस ने बीते दो सितंबर को कमलेश फाइटर व उसके साले सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस कार्रवाई से पहले तक उसके खिलाफ नजीराबाद, काकादेव, ग्वालटोली, कोतवाली, चमनगंज में 14 आपराधिक मामले दर्ज थे। हालांकि ज्यादातर मामलों की जांच में कुछ खास कार्रवाई नहीं हो सकी थी। लेकिन इस वसूली के मामले के सामने आने के बाद अन्य केसों की भी जांच तेज हो गई है। उधर, कुछ नई शिकायतें भी पुलिस अफसरों के पास पहुंची हैं जिनकी जांच जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed