फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Navratri Festival will dandiya in Shyam Villas apartment

श्याम राम विला अपार्टमेन्ट में इस नवरात्र होगा डांडिया महोत्सव

Sun, 25 Sep 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
Navratri Festival will dandiya in Shyam Villas apartment
श्याम राम विला अपार्टमेन्ट शारदा नगर में नवरात्र महोत्सव की जानकारी देते सोसाइटी अध्यक्ष एवं मां दुर्गा का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मेट्रोपोलिन शहरों की तर्ज पर अब कानपुर में अपार्टमेन्ट और फ्लैट कल्चर तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी कॉलोनियां बेचकर फ्लैट्स में रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कल्चर बदलने के साथ-साथ त्योहार मनाने के तरीके भी पहले से काफी जुदा हो चुके हैं। महानगर के तमाम अपार्टमेन्ट और फ्लैट में अलग-अलग तरह से नवरात्र और दशहरा की तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन

श्याम विला में सभी मिलजुलकर मनाते हैं धार्मिक महोत्सव और त्योहार
गुमटी नंबर-9 शारदा नगर के श्याम राम विला अपार्टमेन्ट में इस साल नवरात्र में डांडिया महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियां बुधवार से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए अपार्टमेन्ट में बने मां दुर्गा के मंदिर में सजावट पहले नवरात्र से होगी। सोसाइटी अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने बताया कि अपार्टमेन्ट में 20 से ज्यादा परिवार रहते हैं। यहां रहने वाले लोग आपस में एक दूसरे का सुख दुध बाटते हैं, सभी धार्मिक महोत्सव और त्योहार एक साथ मिलजुलकर मनाते हैं। नवरात्र त्योहार नजदीक है जिसको लेकर तैयारियां शुरू होने वाली हैं। नवरात्र में नौ दिनों तक पंडितों को बुलाकर पूजन कराया जाएगा। इसके बाद रावण का पुतला दहन कार्यक्रम अपार्टमेन्ट के भीतर ही होगा। रावण का पुतला सोसाइटी में रहने वाले बच्चे मिलकर बनाते हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी के सचिव आकाश ने बताया कि नवरात्र में माता के मंदिर में मां दुर्गा का श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद डांडिया का कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें सभी युवा एक साथ भक्ति भाव से त्योहार का आनंद उठायेंगे। आपार्टमेन्ट की महिलायें  मंदिर में रात भर भजन-कीर्तन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed