फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Navratri begins tomorrow; the Mother Goddess will arrive riding an elephant, showering happiness and prosperity.

Kanpur News: नवरात्र कल से, हाथी पर सवार हो आएंगी मां, बरसाएंगी सुख-समृद्धि

Sat, 10 Oct 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Navratri begins tomorrow; the Mother Goddess will arrive riding an elephant, showering happiness and prosperity.
कानपुर। शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होंगे। इस बार तिथियों में वृद्धि के कारण नवरात्र का पर्व 10 दिनों तक चलेगा। 18 को महाअष्टमी और नवमी तिथि 19 व 20 अक्टूबर को होगी। 20 को ही दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस बार देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा, जिसे सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और कृषि के लिए शुभ संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ घटस्थापना की जाएगी। इस दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग होने के कारण कलश स्थापना के लिए विशेष मुहूर्त का ध्यान रखना होगा। पं. द्विवेदी के अनुसार, 11 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 बजे तक घटस्थापना करना शुभ रहेगा। वहीं, चौघड़िया मुहूर्त सुबह 10:04 से 11:55 बजे तक बताया गया है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. पीएन द्विवेदी ने बताया कि देवी व्रत में कुमारी पूजन का विशेष महत्व है। सामर्थ्य के अनुसार नौ कुमारियों के चरण धोकर उन्हें देवी स्वरूप मानकर पूजा करने का विधान है। मान्यता के अनुसार एक कन्या के पूजन से ऐश्वर्य, दो से भोग व मोक्ष, तीन से धर्म-अर्थ-काम, चार से राज पक्ष से सम्मान, पांच से विद्या, छह से सभी सुख, सात से प्रतिष्ठित पद, आठ से धन-संपदा और नौ कन्याओं के पूजन से राज्य व प्रभुत्व की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000000000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed