फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Navjot selected for the Sub-Junior National Football Championship

Kanpur News: सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए नवजोत का चयन

Sun, 26 Oct 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Navjot selected for the Sub-Junior National Football Championship
कानपुर। अमृतसर में 26 अक्तूबर से होने वाली सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश की टीम घोषित की गई। इसमें कानपुर के नवजोत सिंह नारंग को भी स्थान मिला है।
विज्ञापन


वह बीते 10 अक्तूबर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में आयोजित 15 दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल थे। शिविर के बाद उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने टीम की घोषणा की। नवजोत सिंह सिंहानिया स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं।
विज्ञापन


उनके चयन पर जिला फुटबॉल संघ और सिंहानिया स्कूल के खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ विद्यालय बल्कि शहर के लिए भी गौरव का विषय है। सभी ने नवजोत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके पिता बलविंदर सिंह और चाचा अमित नारंग भी राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी व कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed