फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Natwarlal caught by the police in mahoba, cheated by posing as an officer of the Irrigation Department

Mahoba Crime: पुलिस के हत्थे चढ़ा 'नटवरलाल', सिंचाई विभाग का अधिकारी बनकर की ठगी, चार लोगों से ठगे 21 लाख

Sat, 01 Apr 2023 11:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Apr 2023 11:41 PM IST
सार

Mahoba News: महोबा में किराये के मकान में रहकर लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ऐंठी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से चार लोगों से ठगे गए 21 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Natwarlal caught by the police in mahoba, cheated by posing as an officer of the Irrigation Department
बरामद 21 लाख रुपये और आरोपी रावेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार लोगों से ठगे गए 21 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी रावेंद्र सिंह यादव जनपद फतेहपुर का निवासी है।

विज्ञापन

वो महोबा में एक किराये के मकान में रहकर एमआर का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। थाना कबरई के बम्हौरीकाजी निवासी कोमल सिंह शहर के सुभाष नगर में किराये के मकान में रहता है। इसी मकान में रावेंद्र सिंह यादव भी रहता था।
विज्ञापन

दोनों में मेल-मिलाप बढ़ने पर आरोपी रावेंद्र सिंह ने खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताते हुए सचिवालय में पहुंच होने की बात कही और सिंचाई विभाग में लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने के एवज में 5.25 लाख ऐंठ लिए। इसी तरह महेश, स्नेहलता व शिवम सिंह से भी इतनी-इतनी रकम ले ली और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दो वर्ष को मेडिकल कोर्स किया है
पीड़ितों ने शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रावेंद्र सिंह भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज फतेहपुर से दो वर्ष का मेडिकल कोर्स किए है।

नौकरी दिलाने का देता था झांसा
इस समय वह व्रोविन बॉयोलॉजिस्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर महोबा शहर में कार्य कर रहा था। 15 दिसंबर को उसने सुभाष नगर में किराये का कमरा लिया और चार लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 21 लाख रुपये ठग लिए।

कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को प्राइवेट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से ठगी के 21 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अन्य धाराओं को बढ़ाकर करते हुए जेल भेजा गया है।

इस तरह ठगी का शिकार बनाता था आरोपी
आरोपी रावेंद्र सिंह खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताता था और सचिवालय में पहुंच होने की बात कहता था। वो जारी ऑनलाइन रिजल्टों में चयनित आवेदकों के नाम के स्थान पर एडिट करते हुए आरोपी ठगी का शिकार बनाने वाले लोगों के नाम लिखकर रिजल्ट दे देता था।

पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा
इसके एवज में प्रत्येक पीड़ित से 5.25 लाख रुपये नकद ठगी करता था। बता दें कि आरोपी पर जनपद फतेहपुर के असोथर थाने में भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed