{"_id":"600097e38ebc3e319367eccf","slug":"national-youth-parliament-winner-mudita-said-prepared-the-country-s-best-speech-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल यूथ पार्लियामेंट की विजेता मुदिता बोलीं, 24 घंटे में तैयार किया देश का सर्वश्रेष्ठ भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल यूथ पार्लियामेंट की विजेता मुदिता बोलीं, 24 घंटे में तैयार किया देश का सर्वश्रेष्ठ भाषण
Fri, 15 Jan 2021 11:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
संसद भवन में मुदिता मिश्रा
- फोटो : amar ujala
नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में 11 जनवरी को भाषण देना था और 10 जनवरी को हमें टॉपिक दिया गया था। 24 घंटे में भाषण की तैयारी सोचकर तनाव में आ गई थी। पिता दिवाकर, मां सुषमा और बहन कृतिका ने हौसला बढ़ाया, टॉपिक याद दिलाने में मदद की।
पूरी रात तैयारी करती रही और फिर अगले दिन बगैर हिचकिचाहट के भाषण दिया। यह कहना है फेस्टिवल की विजेता मुदिता मिश्रा का। शहर आने पर कविताई संस्था के सदस्यों ने मुदिता का सेंट्रल स्टेशन पर स्वागत किया। वहीं, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक महेश त्रिवेदी ने भी उन्हें घर जाकर बधाई दी।
पीपीएन डिग्री कॉलेज की छात्रा मुदिता ने बताया कि चार मिनट के भाषण में आत्मविश्वास ने मुझे जीत के पायदान तक पहुंचाया। कई राज्यों के विजेता सेंट्रल हॉल के मंच से बोलने में असमर्थ रहे। कई प्रतिभागियों को नर्वस होते देखा तो घबराहट हो रही थी, लेकिन फिर मन को एकाग्र किया और आत्मविश्वास के साथ मंच पर गई।
विज्ञापन
मुदिता ने बताया कि कक्षा चार से ही एंकरिंग कर रही हूं और कक्षा एक से भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेती रही हूं। कहा कि जिला स्तर से राष्ट्र स्तर तक की इस प्रतियोगिता में देश भर से कुल दो लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।