{"_id":"6920d8892a4dfe16bd01e78b","slug":"national-officials-of-the-rss-and-bjp-will-take-the-pulse-of-uttar-pradesh-from-kanpur-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1335813-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संघ और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कानपुर से टटोलेंगे यूपी की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संघ और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कानपुर से टटोलेंगे यूपी की नब्ज
विज्ञापन
कानपुर। बिहार के बाद भारतीय जनता पार्टी अब उत्तर प्रदेश पर अपना फोकस कर रही है। चार दिनों में कानपुर से पूरे प्रदेश की नब्ज टटोलने के लिए भाजपा और संघ के बीच की कड़ी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले महानगर आ रहे हैं। सरकार्यवाह शनिवार को और बीएल संतोष रविवार को यहां आएंगे। यह दोनों अलग-अलग बैठकों, सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे।
भाजपा क्षेत्रीय इकाई से जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महानगर प्रवास के दाैरान क्षेत्र के सभी 17 जिलों के अध्यक्षों, प्रभारियों, सांसदों, विधायकों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इस संबंध में शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सरदार पटेल व वंदेमातरम की 150वीं जयंती पर चलाए जा रहे विशेष अभियान, मतदाता सघन पुनरीक्षण अभियान के साथ आगामी गतिविधियों तथा संगठन की नीतिगत दिशा पर मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में वह दो बजे क्षेत्रीय कार्यालय नाैबस्ता में बैठक करेंगे। इसी तरह आरएस के सर कार्यवाह 22 से लेकर 24 नवंबर के बीच कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह युवाओं, संघ के प्रचारकों और महिलाओं के साथ अलग-अलग आयोजनों के जरिए वार्ता करेंगे।