फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   national executive of sp decide mulayam rise again in party

अखिलेश के खिलाफ विरोधी सुर तेज, पार्टी में निर्णायक की भूमिका में फिर वापसी कर सकते हैं मुलायम

Fri, 17 Mar 2017 09:51 AM IST
धीरज कनोजिया, अमर उजाला, कानपुर
धीरज कनोजिया, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 09:51 AM IST
सार

अखिलेश विरोधी लॉबी हुई सक्रिय 25 मार्च को होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

विज्ञापन
national executive of sp decide mulayam rise again in party
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की करारी हार के बाद अब समाजवादी पार्टी में नेता जी का कद बढ़ाने की भूमिका तैयार हो गई है। साथ ही अखिलेश के खिलाफ विरोधी सुर तेज हो सकते हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 मार्च को लखनऊ में तय की गई है।
विज्ञापन


कार्यकारिणी में अखिलेश विरोधी लॉबी की कोशिश रहेगी कि मुलायम सिंह यादव को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा ने ‘अमर उजाला’ को कहा कि हार की समीक्षा के लिए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 मार्च को होगी।
विज्ञापन


दरअसल, उत्तर प्रदेश में सपा की हार के बाद भले ही सबकुछ शांत दिख रहा हो। लेकिन पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मान रहे हैं कि यह तूफान से पहले की शांति है। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि आने वाले दिनों में पार्टी का घमासान एक बार फिर सबके सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखिलेश विरोधी और मुलायम समर्थक नेता आपस में भिड़ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि शिवपाल यादव पार्टी में अखिलेश विरोधी गतिविधियों को तेज करने की फिराक में है।

सूत्रों ने बताया कि मुलायम समर्थक चाहते हैं कि नेता जी को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया जाये। वहीं मुलायम भी इसके लिए तैयार माने जा रहे हैं। इसलिए वह भी चाहेंगे कि उनके समर्थक अखिलेश यादव पर इस बदलाव के लिए दबाव बनाएं।


दूसरी तरफ मुलायम विरोधी लॉबी की अगुवाई कर रहे रामगोपाल यादव को भी इसकी आशंका है। इसलिए पार्टी अपने समर्थकों को एकजुट करने की पूरी कोशिश में है। राज्यसभा में अखिलेश समर्थक सांसद भी एकजुट हैं। वहीं मुलायम समर्थक बेनी प्रसाद वर्मा समेत कई सांसद राज्यसभा नहीं आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed