फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   National Angel Day Special Devi Radhike ji became an example of service will build Kishori Gurukulam in Raipur

राष्ट्रीय देवदूत दिवस विशेष: सेवा की मिसाल बनीं देवी राधिके जी, रायपुर में बनाएंगी किशोरी गुरुकुलम, पढ़ें डिटेल

Fri, 22 Aug 2025 09:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Aug 2025 09:49 AM IST
सार

Kanpur News: देवी राधिके जी ने मात्र 14 वर्ष की आयु से ही समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया है। अब बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा के लिए किशोरी गुरुकुलम की शुरुआत कर रही हैं।

विज्ञापन
National Angel Day Special Devi Radhike ji became an example of service will build Kishori Gurukulam in Raipur
देवी राधिके जी - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय देवदूत दिवस पर हम बात करेंगे उस सच्चे समर्पण की जो न उम्र देखता है न लाभ। मूल रूप से नरवल में जन्मी देवी राधिके जी ने मात्र 14 वर्ष की आयु से ही अपना जीवन बुजुर्गों और जनमानस की सेवा में लगा दिया है। बी-टेक कम्यूटर साइंस की पढ़ाई छोड़कर सेवा का मार्ग चुना और तब से आज तक छह वर्षों से निरंतर बुजुर्गों की सेवा में समर्पित हैं।

विज्ञापन

सरसौल ब्लॉक के रायपुर नरवल मार्ग पर स्थित किशोरी कृपा आश्रम में  निःस्वार्थ भाव से वृद्धों को भोजन, वस्त्र और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। आश्रम में दस गायों की सेवा भी नियमित रूप से होती है और हर दिन का हर क्षण जनहित में समर्पित रहता है। देवी राधिके जी न केवल बुजुर्गों के लिए बल्कि बालिकाओं के भविष्य को भी संवारने की दिशा में कार्यरत हैं।

विज्ञापन

National Angel Day Special Devi Radhike ji became an example of service will build Kishori Gurukulam in Raipur
देवी राधिके जी - फोटो : amar ujala

आत्मनिर्भर और संस्कारित बन सकेंगी बालिकाएं
देवी राधिके ने बताया कि दिसंबर माह से किशोरी गुरुकुलम नामक पहल के माध्यम से वे निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था शुरू कर रही हैं, जहां आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ गुरुकुल प्रणाली के संस्कार भी दिए जाएंगे। बालिकाओं को भोजन, वस्त्र और शास्त्रों की जानकारी के साथ पूजा पद्धति की शिक्षा भी दी जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर और संस्कारित बन सकें।

विज्ञापन

National Angel Day Special Devi Radhike ji became an example of service will build Kishori Gurukulam in Raipur
देवी राधिके जी - फोटो : amar ujala

पिता भी कर रहे हैं भरपूर सहयोग
देवी राधिके अपनी दिनचर्या महाभगवत कथा,सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में गुजार रही है। उनके इस नेक कार्य में पिता आनंद चिन्मय भरपूर सहयोग भी कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा ऐसे लोग जो बिना किसी लालच बिना किसी प्रचार के समाज के लिए जीते हैं, वही वास्तव में देवदूत कहलाते हैं। राष्ट्रीय देवदूत दिवस के अवसर पर देवी राधिके जैसे व्यक्तित्व को नमन है, जिन्होंने समाज की आत्मा को जीवित रखते हुए सेवा को अपना धर्म मान रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed