फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nasimuddin siddiqui said that BSP is sinking ship

सच्चाई की हुई जीत, बसपा डूबता जहाज इस पर कोई सवार नहीं होना चाहता: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Fri, 03 Nov 2017 04:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
Nasimuddin siddiqui said that BSP is sinking ship
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का माला पहनाकर स्वागत करते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधान परिषद में नेता विरोधी दल रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विधान परिषद सदस्यता खत्म करने के लिए बसपा के एक अन्य विधान परिषद सदस्य द्वारा दाखिल की गई याचिका खारिज होने पर उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। बुधवार को श्री सिद्दीकी भ्रमण पर बांदा में थे। इस पर उनके समर्थकों ने खुशी में मिठाई बांटी। उन्हें फूलों की माला पहनाकर बधाई दी।                        
विज्ञापन

कई राज्यों के कोआर्डिनेटर और प्रभारी रहे

Nasimuddin siddiqui said that BSP is sinking ship
डेमो पिक
बसपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे श्री सिद्दीकी बसपा संगठन में भी राष्ट्रीय महासचिव और जोनल व कई राज्यों के कोआर्डिनेटर और प्रभारी रहे। इसी वर्ष मई में बसपा से निष्कासित कर दिए गए थे। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा गठित कर लिया। इसके राष्ट्रीय संयोजक बन गए। इसी बीच बसपा के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार चित्तौड़ ने विधान परिषद सभापति के समक्ष याचिका दाखिल करके कई दलीलें देते हुए श्री सिद्दीकी की विधान परिषद सदस्यता खत्म करने की मांग की। कई माह से यह याचिका सभापति के समक्ष विचाराधीन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका पर फैसला सुनाया

Nasimuddin siddiqui said that BSP is sinking ship
डेमो पिक
27 अक्तूबर को सभापति रमेश यादव ने याचिका पर फैसला सुनाया। तीन पृष्ठीय निर्णय में कहा गया है कि श्री सिद्दीकी ने स्वेच्छा से पार्टी छोड़ी है और राजनीतिक दल गठित कर लिया है। जबकि श्री सिद्दीकी ने अपने उत्तर में पार्टी छोड़ा जाना अस्वीकार किया है। सभापति ने कहा कि राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा को राजनीतिक दल के रूप में स्वीकार करने का विधिक आधार सामने नहीं आया। सभापति ने कहा कि श्री सिद्दीकी बसपा से निष्कासित सदस्य के रूप में दर्ज हैं। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों में पार्टी छोड़ने या नया दल गठित करने के पुष्ट आधार सिद्ध नहीं हुए हैं। सभापति ने निरर्हता नियमावली 1987 के नियमों का हवाला देकर याचिका को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

समर्थकों में खुशी छा गई

Nasimuddin siddiqui said that BSP is sinking ship
डेमो पिक
उधर, श्री सिद्दीकी बुधवार को बांदा में थे। यह खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी छा गई। उन्हें फूल-माला पहनाईं और मिठाई बांटी। इस मौके पर शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन, जमीरुद्दीन सिद्दीकी, हसन सिद्दीकी, मुमताज अली, अधिवक्ता हाजी एजाज अहमद, जुबैर सिद्दीकी, मजीद खां, हाजी शब्बीर अली बबलू, मुजीबुद्दीन सिद्दीकी, इरशाद अहमद खां, सुरेश कुमार, शाहिद निजामी, संजय त्रिवेदी, राजकुमार मिश्रा, चंद्रशेखर त्रिवेदी, ओमप्रकाश गुप्ता, राजकिशोर मिश्रा, दयाराम सिंह, अमर सिंह, राजू द्विवेदी, लक्ष्मण प्रसाद, बब्लू यादव, धर्मेंद्र सिंह, रहीमुद्दीन सिद्दीकी और मोहम्मद यार खां आदि मौजूद रहे।

सच्चाई की जीत हुई : नसीमुद्दीन

Nasimuddin siddiqui said that BSP is sinking ship
डेमो पिक
विधान परिषद सदस्यता खारिज करने की याचिका निरस्त होने पर पूर्व मंत्री और एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। याचिका दायर करने वाले झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बसपा में अब कोई पुराना और अनुभवशाली लीडर नहीं रह गया है। सब छोड़कर चले गए हैं। डूबते जहाज पर कोई सवार नहीं होना चाहता। निकाय चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशी घोषित होने के बाद इस बारे में फैसला करेंगे। प्रत्याशियों की छवि देखी जाएगी। अगर राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा से कहीं भी प्रत्याशी लड़ते हैं तो उनका समर्थन होगा। वरना साफ-सुथरी छवि वालों का समर्थन करेंगे। अपराधियों और अफसरों को पीटने वालों को नहीं जीतने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed