{"_id":"59da3e9f4f1c1bcf538b63fe","slug":"nasimuddin-siddiqui-attacked-chief-minister-yogi-and-bsp-supremo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन सिद्दीकी का मुख्यमंत्री योगी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन सिद्दीकी का मुख्यमंत्री योगी पर हमला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा से नाता टूटने के बाद पहली बार कानपुर शहर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश सरकार और बसपा प्रमुख मायावती पर जमकर हमला बोला। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि भले ही ईमानदार वाली हो लेकिन इस छवि से सरकार नहीं चल सकती है। वह यहां एक चमनगंज क्षेत्र के अजमेरी चौराहे के पास आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैः नसीमुद्दीन सिद्दीकी
उन्होेंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लूट, चोरी हत्याओं पर रोक नहीं लग पा रही है। विकास कार्य के लिए सिर्फ घोषणाएं की जा रही हैं, योजनाएं बनाई जा रही हैं। नसीमुद्दीन ने कहा कि बसपा पार्टी तो ठीक है लेकिन उसकी मुखिया मायावती भ्रष्ट हैं। वह सिर्फ पैसे की राजनीति करती हैं। कहा कि मायावती की पैसे की लालच से बसपा अब कहीं भी नहीं है। सभी प्रमुख नेताओं ने इस पार्टी से किनारा कर लिया। बताया कि लगातार 33 साल तक बसपा की सेवा करने के बाद भी मायावती ने टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के हक के लिए लड़ना हमारा कर्तव्य
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
उन्होंने बताया कि सर्व समाज को साथ लेकर चलने के लिए राष्ट्रीय बहुजन मोर्चे का गठन किया गया है। यह मोर्चा उनके लिए लड़ाई लड़ेगा जो लोग सामाजिक और आर्थिक रूप से पीछे चले गए है। जिनका हक मारा गया है, उनके हक के लिए लड़ेगा। बताया कि बसपा के 50 हजार कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा में शामिल हो चुके है। बसपा के कई बड़े नेता भी उनके संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में भी उनका मोर्चा भाग लेगा। केंद्र सरकार के जीएसटी में फिर से किए गए बदलाव को उन्होंने लॉलीपॉप बताया। कहा कि सरकार व्यापारियों को गुमराह कर रही है। रावतपुर में पिछले दिनों हुए बवाल को उन्होंने भाजपाइयों की देन बताया।