{"_id":"58a9e3c84f1c1bac12d85464","slug":"nasimuddeen-comment-on-sp-congress-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर ये कह गए नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर ये कह गए नसीमुद्दीन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:14 PM IST
सार
नसीमुद्दीन बोले- बसपा की आंधी चल रही
वादे नहीं काम पर भरोसा करती है पार्टी
नरैनी और बदौसा में जनसभाएं
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ‘राम मिलाई जोड़ी-एक आंधर और एक कोढ़ी’ कहावत से सपा और कांग्रेस पर प्रहार किया। कहा कि बसपा की आंधी चल रही है। सरकार बनी तो अधूरे काम पूरे होंगे। उनकी पार्टी वादे नहीं काम करती है।
रविवार को श्री सिद्दीकी ने नरैनी (सुरक्षित) सीट से प्रत्याशी गयाचरन दिनकर के पक्ष में करतल मार्ग (नरैनी) और केपी शास्त्री इंटर कालेज (बदौसा) में जनसभाएं कीं। कहा कि पांच साल शासन के बाद सपा को गठबंधन की जरूरत पड़ गई। कांग्रेस डूबता जहाज है और सपा दंगा कराने वाली पार्टी।
इन दोनों (अखिलेश व राहुल) को ये साथ पसंद है, लेकिन जनता को नहीं है। नसीमुद्दीन ने सपा सरकार में दंगे और चर्चित हत्याओं का भी जिक्र किया। कहा कि सपा ने भाजपा से मिलकर कोसीकला (मथुरा), गाजियाबाद, बरेली, मुजफ्फर नगर में दंगे कराए। प्रतापगढ़ के कुंडा सीओ जियाउल हक, बिजनौर सीओ तंजीर अहमद और दादरी के अखलाक की हत्या की गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वह आपका (जनता) क्या होगा। भाजपा के अच्छे दिन पर भी भड़ास निकाली। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी से गरीबों और मजबूरों को बैंक की लाइन में लगा दिया। उन्होंने बसपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।