फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   naseemuddeen public meeting in unnao

लाचार है सपा-कांग्रेस गठबंधनः नसीमुद्दीन

Thu, 16 Feb 2017 11:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
naseemuddeen public meeting in unnao
नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को उन्नाव सदर, मोहान और सफीपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। नसीमुद्दीन ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सभा कर स्वजातीय वोटों को बसपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने नोटबंदी और तीन तलाक के मुद्दे पर घेरा। 
विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला किला में बसपा प्रत्याशी पंकज त्रिपाठी के पक्ष में सभा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि काम बोलता है। सवाल किया कि अगर काम बोलता तो कांग्रेस के गठबंधन क्यों किया। कहा गठबंधन वही करता है जो कमजोर होता है। अखिलेश सरकार ने सिर्फ  बिजनौर, दादरी, गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर में दंगे ही कराए हैं। उन्होंने कहा कि सपा में मुस्लिमों की कोई इज्जत नहीं है। यह बात हम नहीं, मुलायम सिंह ने खुद कही है कि अखिलेश यादव मुस्लिम विरोधी हैं।
विज्ञापन


तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने बाप का न हुआ वह जनता का क्या होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदीजी ने अच्छे दिनों का दुष्प्रचार किया। तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा को घेरा। कहा कि यह हमारा मामला है हम सुलझा लेंगे। नोटबंदी को जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताते हुए कहा कि उनके एक फैसले की सजा पूरे देश ने भुगती और भला कोई नहीं हुआ। कितना काला धन मिला यह भी देश के लोगों को बताना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीमुद्दीन ने सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी पंकज त्रिपाठी को जिताने की अपील की। बसपा प्रत्याशी पंकज त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व बसपा नेता ने मोहान विधानसभा क्षेत्र के मेंहदीखेड़ा में जनसभाओं को संबोधित किया और पार्टी के प्रत्याशी राधेलाल रावत को तीसरी बार जिताने और प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed