फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   naresh uttam statement on article 370

सपा नेता ने अनुच्छेद 370 खत्म करने पर कहा, केंद्र सरकार ने राज्य सरकाराें के अधिकारों का हनन किया

Fri, 09 Aug 2019 05:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Aug 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
naresh uttam statement on article 370
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करना तो जायज है, लेकिन इसे खत्म करने में अपनाया गया तरीका गलत है। केंद्र सरकार ने तानाशाह कार्यशैली का परिचय दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म करने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। इसके लिए सभी राज्यों से इसे खत्म करने के लिए रायशुमारी के बाद ही यह निर्णय लिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


सरकार में पूर्ण बहुमत का मतलब यह नहीं होता है कि जो मर्जी आए वही किया जाए। लोकतंत्र में विपक्ष की अपनी मजबूत भूमिका होती है लेकिन भाजपा सरकारें विपक्ष को पूरी तरह से नकार रही हैं। केंद्र सरकार ने इसे खत्म करने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलानी भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे साफ जाहिर होता है कि उसने पूरी तरह से मनमानी तरीका अपनाकर तानाशाही प्रदर्शित की है। केंद्र सरकार ने मनमानी कर राज्यों की जनता के अधिकारों का हनन किया है। संविधान में ऐसा निर्णय लेने से पहले सभी राज्य सरकारों से उनकी राय जानने का साफ उल्लेख है। सरकार की इस कार्यशैली का सपा विरोध कर रही है न कि धारा 370 के खत्म करने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed