फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   narendra modi and yogi adityanath seen together in sangam nagari

संगम नगरी में शपथ के बाद पहली बार साथ-साथ दिखे 'मोदी-योगी'

Sun, 02 Apr 2017 03:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Apr 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
narendra modi and yogi adityanath seen together in sangam nagari
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

संगम नगरी इलाहाबाद में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी शपथ के बाद फिर से मंच पर एकसाथ नजर आए।

विज्ञापन

 




मौका था इलाहाबाद हाईकोर्ट का 150 वीं शताब्दी के समापन समारोह का। इस अवसर पर कई दिग्गज वहां मौजूद रहे। हाईकोर्ट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में पहले शिरकत कर चुके हैं। वहीं मंच पर मोदी और योगी की जोड़ी के साथ-साथ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जगदीश सिंह खेहर, यूपी के राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यूपी में भारी जीत के बाद आज पहली बार योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी एक मंच पर साथ दिखेंगे। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। समारोह में भागीदारी करने के लिए देश के प्रधान न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर सहित कई प्रदेशों के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश शनिवार रात को ही इलाहाबाद पहुंच गए थे।

 

कार्यक्रम शुरू होने से पहली लगी पंडाल में आग
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में समारोह शुरू होने से पहले ही पंडाल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरातफरी मच गई है। लोग कार्यस्थल पर सुबह से ही पहुंचे हुए थे। ऐसे में आग लगते ही वे घबरा गए। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed