फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   naidu said, "Atal mission accomplished 61 city smart city '

वेंकैया बोले,‘अटल मिशन से स्मार्ट सिटी बनेंगे 61 शहर’

Tue, 04 Oct 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
naidu said, "Atal mission accomplished 61 city smart city '
शहरी विकास एवं सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू
कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में मंगलवार को कानपुर आये केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडु ने उत्तर प्रदेश को तेजी से डेवलप कर उत्तम प्रदेश बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अटल मिशन के तहत भारत के 61 महानगरों को स्मार्ट बनाया जाएगा।  इसके लिये तेजी से काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यूपी में कानपुर का डेवलपमेन्ट होने के बाद आसपास के तमाम शहर भी स्मार्ट हो जायेंगे। केंद्र सरकार ने शहरों के डेवलपमेन्ट के लिये यूपी को तीस हजार करोड़ रुपये दिये हैं। कानपुर के विषय में बोलते हुए उन्होेंने कहा कि कानपुर एक ऐतिहासिक नगरी है। लखनऊ और कानपुर के साथ यूपी में मेट्रो फैशन की शुरुआत हो चुकी है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में अखिलेश सरकार मिलकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम करेगी। इसका सीधा फायदा जनता को मिलेगा। उद्योग धंधों के साथ रोजगार के साधन बढ़ेंगे। यूपी के लोगों को दूसरे राज्यों में जाकर नौकरी करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed