{"_id":"5a1522744f1c1b3c3d8b8f85","slug":"my-name-is-not-in-voter-list-says-ex-congress-mp-annu-tandon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथ पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन को लगा 'बड़ा झटका', बोलीं-'कभी एेसा नहीं हुअा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथ पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन को लगा 'बड़ा झटका', बोलीं-'कभी एेसा नहीं हुअा'
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
वोटरलिस्ट में नाम कटा होने पर अन्नू टंडन ने दी अपनी तीखी प्रतिक्रिया
निकाय चुनाव मतदान के दौरान यूपी के उन्नाव में सांसद के अलावा पूर्व सांसद को भी बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन निकाय चुनाव में जब वाेट डालने पहुंचीं ताे मतदाता सूची में अपना नाम न हाेने से हैरान रह गईं।
विज्ञापन
मतदाता सूची से नाम कटा हाेने काे कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना काे किसी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। उन्नाव से 15वें लाेकसभा चुनाव में कांग्रेस से सांसद चुनी गईं अन्नू टंडन निकाय चुनाव में जब वाेट डालने पहुंची ताे मतदाता सूची में अपना नाम ना हाेने से हैरान रह गई। अनु ने बताया कि वाे कई सालाें से वाे वाेट देने अा रहीं हैं पर कभी एेसा नहीं हुअा कि सूची से उनका नाम गायब कर दिया गया हाे। यह पहली बार है जब उन्हें वाेट नहीं डालने दिया गया। अनु ने मतदाता सूची से नाम कटा हाेने काे गहरी साजिश बताया है। अन्नू ने कहा कि उनका पूरा परिवार वाेट डालने अाता है। सूची में मेरा नाम छाेड़ कर सभी का नाम है। यह हरकत किसी की चाल नजर अाती है।
विज्ञापन
मतदाता सूची से नाम कटने की उन्होंने डीएम से शिकायत की है। इस साजिश में जाे भी शामिल है उसे सजा मिलनी चाहिए। साक्षी महराज का सूची से नाम कटा हाेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वाे ताे कभी कहीं से ताे कभी कहीं से वाेट डालते हैं। पिछली बार उन्होंने कहीं और से वाेट डाला था अाैर इस बार उन्नाव से वाेट डाल रहे हैं।
विज्ञापन