फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   My message is love, which rose to

मेरा संदेश मोहब्बत, जहां तक पहुंचे

Sat, 09 Jan 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 09 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
My message is love, which rose to

शांति और सद्भाव की आशा यात्रा शुक्रवार सुबह रूमा से रामादेवी स्थित मलिक गेस्ट हाउस पहुंची। यहां विभिन्न धर्म के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। रास्ते भर यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।

विज्ञापन


यात्रा में शामिल 60 लोगों के अलावा शहरी भी जुड़ते गए। एक घंटे विश्राम के बाद यात्रा रूमा लौट गई। शनिवार को आशा यात्रा नानाराव पार्क से सुबह नौ बजे शुरू हो कर जेके मंदिर जाएगी।  
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आध्यात्मिक गुरु एवं समाज सुधारक श्री एम की अगुवाई में यात्रा रूमा से रामादेवी को रवाना हुई। दोपहर 12:30 बजे स्वागत स्थल (मलिक गेस्ट हाउस) पहुंचे श्री एम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम पहले मानव हैं बाद में किसी जाति, वर्ग ,संप्रदाय के। उन्होंने कहा कि हम यहां से चले जाएंगे, अब आपको संभालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महाराज अरुणपुरी चैतन्य जी महाराज ने पदयात्रा से प्रेरणा लेकर शहर में सौहार्द बनाने के प्रयास का आश्वासन दिया। समारोह में महेंद्र यादव, फादर सरजीत, श्री प्रकाश बाजपेई, सरदार सुरेंद्र सिंह और हाजी राशिद अली ने एक दूसरे के हाथ में हाथ जोड़कर सभा को एकता का संदेश दिया।

भारत स्वाभिमान युवा न्यास केदिनेश यादव, आरबी सिंह, नाजिम, रविकांत तिवारी, अरमान, राशिद  ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। रामादेवी व्यापार मंडल के संरक्षक सुखवीर सिंह मलिक, महामंत्री वंश बहादुर, केके विश्नोई, अध्यक्ष राकेश वर्मा ने यात्रा का स्वागत किया।

वहीं संघर्ष एकता समिति के हाजी फैय्याज अहमद, शारिक फैय्याज, पार्षद मनोज यादव, विजय चौरसिया आदि भी यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा लहराकर किया स्वागत
अहिरवां स्थित बीएलएम इंटर कालेज के छात्रों ने तिरंगा फहराकर आशा यात्रा का अभिनंदन किया। वहीं छात्राएं आशा यात्रा के संदेशों की तख्ती लेकर खड़ी थीं। उन्होंने सभी सदस्यों को फूल देकर हौसला बढ़ाया।

जेपी मौर्या, शिव कुमार मौर्या आदि ने यात्रा में शामिल सभी लोगों को माला पहनाई। इसी प्रकार रामादेवी स्थित उदय विद्या भवन के बच्चों ने भारत माता की जय कहकर उनका हौसला बढ़ाया।

आध्यात्मिक गुरु श्री एम ने चाय का हुंडा मांगा
समारोह के दौरान अध्यात्मिक गुरु श्री एम के लिए प्लास्टिक के कप में चाय आई। उन्होंने मिट्टी के हुंडे में चाय देने को कहा। इसके माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया।


यात्रा में केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र, पंजाब, गुजरात, यूपी, दिल्ली, पंजाब, अमेरिका, जर्मन, आस्ट्रेलिया, जर्मन, दुबई, कुवैत, अर्जेंटिना आदि स्थानों के 60 लोग शामिल हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed