फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mustard grown on a five-bigha park people stopped coming said the accused calls himself a BJP leader

Kanpur: पांच बीघे का पार्क घेर उगाई सरसों, लोगों का जाना हुआ बंद, बोले- आरोपी खुद को बताता है भाजपा नेता

Tue, 21 Jan 2025 11:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

Kanpur News: इलाकाई लोगों ने बताया कि खुद को भाजपा नेता बताने वाले एक व्यक्ति ने पार्क पर कब्जा कर सरसों की फसल बो दी है। मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया, तो फर्जी मुकदमा लिखवाकर जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया।

विज्ञापन
Mustard grown on a five-bigha park people stopped coming said the accused calls himself a BJP leader
खेत को बना दिया पार्क - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बसंत बिहार स्थित बसंत उद्यान पार्क में सरसों की फसल लहलहा रही है। इलाके के दबंग ने पार्क पर कब्जा कर झूले आदि तोड़कर गायब कर दिए। मुख्य द्वार पर ताला और छोटे दरवाजों से लेकर चहारदीवारी के ऊपर कंटीले तार लगाकर कब्जा कर लिया और पार्क में सरसों की फसल बो दी। बाहर नालियां तोड़कर गंदगी बहाई जा रही है, ताकि उस तरफ कोई न जाए। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम की मिलीभगत की आशंका जताई है।

विज्ञापन

वार्ड 88 (बसंत विहार) में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन के पास करीब पांच बीघा जमीन पर बसंत उद्यान पार्क बना है। नगर निगम ने तीन साल पार्क की बाउंड्री निर्माण के साथ ही पाथवे, हाईमास्ट, हैलोजन लाइट, पौधरोपण के साथ ही शौचालय बनवाया था। मुख्य द्वार के अलावा आने- जाने के लिए छोटे गेट भी लगवाए गए थे। पार्क के बाहर फुटपाथ और नालियां भी बनाई गई थीं। पार्क को विकसित करने में करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए थे।

विज्ञापन

झूले व व्यायाम के लिए लगाए गए उपकरण गायब
पार्क में एक तरफ बने चबूतरे पर टिनशेड लगा है। इनमें गायत्री यज्ञ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं। सुबह, शाम मोहल्ले के लोग इसमें टहलते थे। दिन में बच्चे क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन आदि खेलते थे। अमर उजाला ने सोमवार को पड़ताल की, तो इस पार्क के मुख्य द्वार पर ताला लटक रहा था। छोटे गेटों पर टिन और बाउंड्री के ऊपर कंटीले तार लगाकर बंद किया गया था। पार्क के झूले व व्यायाम के लिए लगाए गए उपकरण गायब हैं।

विज्ञापन

फर्जी मुकदमा लिखवाकर जेल भेजने की धमकी दी
पार्क में सरसों की फसल लहलहा रही है, जिसमें फूल भी निकल आए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि खुद को भाजपा नेता बताने वाले एक व्यक्ति ने पार्क पर कब्जा कर सरसों की फसल बो दी है। मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया, तो फर्जी मुकदमा लिखवाकर जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया। हालत यह है कि दबंग और उसके गुर्गे ही ताला खोलकर इस पार्क में जाते हैं और बाहर आते ही ताला लगा देते हैं। मोहल्ले के लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जाता।

विज्ञापन

लोग ये बोले

  • बसंत उद्यान पार्क में पहले क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन आदि खेल खेलते थे। इलाकाई लोग भी टहलने आते थे। धार्मिक अनुष्ठान भी होते थे। अब पार्क में जाने पर दबंग धमकी देते हैं।  -आदित्य सिंह, बसंत विहार
  • पार्क के आसपास नालियां तोड़ने से गंदा पानी भरा रहता है। नगर निगम के अफसर भी आंखें बंद किए हैं।  -रेशु यादव, बसंत विहार

जिम्मेदारों ने कही ये बात

  • पार्क में कब्जे और फसल उगाने की जानकारी नहीं है। बुधवार को मौके पर टीम भेजकर पार्क को कब्जामुक्त मुक्त कराया जाएगा।  -दिवाकर भास्कर, अधिशासी अभियंता (पर्यावरण), नगर निगम 
  • यदि पार्क में अवैध कब्जा है तो क्षेत्रवासियों को शिकायत करनी चाहिए। बुधवार को मौके पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।  -कृपाशंकर पांडेय, उद्यान अधीक्षक, नगर निगम

           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed