{"_id":"5e8a04d98ebc3e772431bc95","slug":"muslim-women-chased-the-team-who-came-to-red-zone-to-investigate-in-auraiya-s-khanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रेड जोन में आए औरैया के खानपुर में जांच करने पहुंची टीम को मुस्लिम महिलाओं ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रेड जोन में आए औरैया के खानपुर में जांच करने पहुंची टीम को मुस्लिम महिलाओं ने भगाया
Sun, 05 Apr 2020 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
औरैया में चार जमातियों के मिलने के बाद इलाका रेड जोन घोषित किया गया
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया में कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद रविवार को दोपहर रेड जोन में डाले गए कस्बा खानपुर में चिह्नित मुस्लिम वर्ग के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने चिकित्सकों की टीम पहुंची। मुस्लिम महिलाओं ने विरोध जताते हुए टीम को भगा दिया।
बाद में टीम सीओ के आदेश पर जारी नोटिस को लेकर दोबारा गांव पहुंची। दरअसल, कस्बा खानपुर में निवास करने वाले सभी घरों को नोटिस जारी कर उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग कराने का आदेश जारी हुआ है। साथ ही उन्हें यह भी निर्देश जारी किया गया है कि जब तक पूरे कस्बे में निवास करने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो जाती वह घरों से नहीं निकलेंगे।
गांव के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए 20 चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। रविवार को दोपहर चिकित्सकों की एक टीम चिह्नित किए गए 25 लोगों की जांच करने कस्बा खानपुर पहुंची। जहां मुस्लिम महिलाओं ने थर्मल स्क्रीनिंग कराने का विरोध करते हुए इंकार कर दिया और चिकित्सकीय टीम से डीएम द्वारा उनकी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए जारी किए गए नोटिस की मांग की।
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं के विरोध को देख चिकित्सकीय टीम को लौटना पड़ा। टीम ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य व जिला प्रशासन को दी। जिस पर सीओ सिटी के आदेश पर टीम दोबारा कस्बा खानपुर कस्बे में जारी किए गए नोटिस को लेकर पहुंची। जिसे देखने के बाद 25 चिह्नित किए गए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।