फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Muslim girl fell in love with Hindu youth in hardoi, Will keep his side in the court with the lawyer

“इश्क नहीं देखता मजहब”: मुस्लिम युवती को हिंदू युवक से हुआ प्यार, नहीं टूटी बंदिशें तो घर से भागे, अब कोर्ट..

Thu, 02 Feb 2023 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मोहब्बत में मजहब की दीवार को बौना साबित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवती को हिंदू लड़के से प्यार हो गया। हालांकि दोनों को परिजनों की बंदिशों के चलते घर से भागना पड़ा है। दोनों ने वीडियो जारी कर कहा है कि हम एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे।

विज्ञापन
Muslim girl fell in love with Hindu youth in hardoi, Will keep his side in the court with the lawyer
प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पाली कोतवाली क्षेत्र में गैर समुदाय के प्रेमी के साथ एक मुस्लिम युवती बीती 13 जनवरी को घर से चली गई थी। गुरुवार सुबह प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर कहा कि हम पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। तब नहीं अलग हुए... तो अब कैसे अलग हो जाएंगे।

विज्ञापन

किसी ने अलग करने की कोशिश की, तो जान दे देंगे। हम खुश हैं और हमें खुश रहने दो। युवती ने बताया कि जब मैं आठवीं कक्षा में थी, तब उसे पड़ोसी युवक सुनील से प्यार हो गया। दोनों का प्रेम-प्रसंग पांच सालों तक चलता रहा। हम एक साथ खुश हैं।
विज्ञापन

इस बीच युवती के परिजनों को जानकारी हुई, तो उस पर बंदिशें लगा दी गईं। इसके बाद दोनों 13 जनवरी की रात बंदिशें तोड़कर भाग गए। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुनील के खिलाफ 14 जनवरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर प्रेमी युगल ने लखनऊ हाईकोर्ट की शरण ली और गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। इसी बीच गुरुवार को प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि हम दोनों लोग अपनी मर्जी से भाग कर आए हैं। उन्हें कोई ढूंढ नहीं पाएगा...परिजन सिर्फ पैसा बर्बाद कर रहे हैं।

अलग करने की कोशिश करेंगे,तो हम जान दे देंगे
हम दोनों एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह पाएंगे। पांच सालों से जब एक दूसरे से अलग नहीं हो पाए, तो अब कैसे हो जाएंगे। दोनों खुश हैं और उन्हें खुश रहने दो। अगर किसी ने अलग करने की कोशिश की, तो वो अपनी जान दे देंगे। इसके जिम्मेदार पुलिस और परिजन होंगे।

अपने साथ घर का कुछ नहीं लेकर आए हैं
युवती ने बताया कि वो अपने साथ कुछ भी लेकर नहीं भागी है। कपड़े भी युवक के ही उसने पहन रखे हैं। दोनों लोग एक-दो दिन के अंदर शादी कर लेंगे। इसके बाद कभी पाली वापस लौट कर नहीं जाएगें।

कोर्ट में वकील के साथ रखेंगे अपना पक्ष
इस दौरान युवती ने बताया कि आधी शादी हो भी चुकी है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दो दिन बाद अपने वकील के साथ दोनों हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed