फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Muslim community took out grand tricolor yatra in Auraiya

Auraiya News: मुस्लिम समुदाय ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदेमातरम के गूंजे नारे

Sun, 14 Aug 2022 07:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Aug 2022 07:15 PM IST
सार

औरैया में रविवार को सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश के बीच गुलाब कई इलाकों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें शामिल सैकड़ों लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए चल रहे थे।

विज्ञापन
Muslim community took out grand tricolor yatra in Auraiya
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री इरशाद व शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रविवार को विभिन्न इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मोहम्मद इरशाद के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मुस्लिम समुदाय के लगभग डेढ़ हजार लोगों ने हाथों में झंडा लेकर भाग लिया। यात्रा में वंदेमातरम, भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा।

विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कस्बा खानपुर स्थित आवास से दर्जा प्राप्त मंत्री के नेतृत्व में शुरू हुई तिरंगा यात्रा खानपुर चौराहे से होते हुए सुभाष चौक, सदर बाजार होमगंज, गुमटी मोहाल, संजय गेट, जमालशाह होता हुआ खानपुर चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में लगभग डेढ़ मुस्लिम समुदाय के लगभग हजार लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। इस दौरान यात्रा में भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारों से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। रैली की सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब सिंह महाविद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा 
रविवार को सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश के बीच गुलाब सिंह महाविद्यालय से दो पहिया वाहनों से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान रैली में शामिल सैकड़ों लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल विद्यालय प्रबंधक ने सुभाष चौक पर पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

इसके बाद चौराहे पर राष्ट्रगान हुआ, जिसके चले पूरे चौराहे पर राष्ट्रगान होने तक चारों तरफ लोग जहां के तहां खड़े हो गए। इसके बाद में तिरंगा यात्रा अपने गंतव्य को बढ़ गई। यात्रा के आगे लोडर पर डीजे की धुन पर बज रहे देश भक्ति के गीतों पर लोग भींगते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी साइकिल से तिरंगा झंडा लेकर चल रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed