फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Muskan's century helped Uttar Pradesh beat Puducherry by 61 runs.

Kanpur News: मुस्कान के शतक से यूपी ने पुदुचेरी को 61 रन से हराया

Tue, 17 Feb 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Muskan's century helped Uttar Pradesh beat Puducherry by 61 runs.
कानपुर। बीसीसीआई की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुदुचेरी को 61 रन से हराया। राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से सलामी जोड़ी मुस्कान मलिक और वर्णिका ने बेहतरीन शुरुआत की। मुस्कान ने 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि वर्णिका ने 64 रन बनाए। सोनाली सिंह ने 68 रन की तेज पारी खेली और निशू चौधरी ने 35 रन का योगदान दिया। पुदुचेरी की ओर से अबिरामे आर और एसए लोंकार ने दो-दो विकेट झटके।इसके बाद उतरी पुदुचेरी टीम की शुरुआत अच्छी रही और जी दिव्या ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


सी प्रतीक्षा ने 34, अरुणा देवी ने 33 और यशी ने 28 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 49.5 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हो गई। यूपी की ओर से गेंदबाजी में सोनाली सिंह, आरजू, अर्चना देवी और शिल्पी सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि संध्या छेत्री ने एक विकेट लिया। मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने के लिए मुस्कान मलिक को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed