{"_id":"68409d6c1b9809112a07b04b","slug":"muri-express-reached-late-by-5-hours-due-to-engine-failure-passengers-were-troubled-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-127404-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंजन में खराबी से पांच घंटा देरी से पहुंची मुरी एक्सप्रेस, परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंजन में खराबी से पांच घंटा देरी से पहुंची मुरी एक्सप्रेस, परेशान रहे यात्री
Thu, 05 Jun 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर फफूंद स्टेशन के पास बुधवार को डाउन की मुरी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन अपने निर्धारित समय पर झींझक स्टेशन नहीं पहुंच सकी। घंटों इंतजार के बाद कई यात्री बिना यात्रा किए लौट गए। वहीं कुछ मजबूरन ट्रेन आने के बाद गंतव्य को रवाना हुए।
जम्मू से संभलपुर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस के झींझक स्टेशन पर पहुंचने 12 बजकर 54 मिनट समय निर्धारित है। बुधवार को ट्रेन के फफूंद पहुंचने पर तकनीकी खराबी आ गई। इससे पहले स्टेशन पर कुछ समय में ट्रेन के आने की जानकारी दी गई। इसके कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी होने से ट्रेन के फफूंद में रोके जाने की जानकारी हुई। इसके बाद भी स्टेशन पर यात्री ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। कई घंटे बीत जाने के बाद अधिकांश यात्री बिना यात्रा के लौटने लगे।
झींझक के विनय प्रताप सिंह, रामजी अवस्थी, खम्हैला के आरके द्विवेदी, कंचौसी के अखिलेश ने बताया कि झींझक स्टेशन से मुरी एक्सप्रेस से कानपुर जाने के लिए स्टेशन आए थे। टिकट लेने के बाद उन्हें जानकारी हुई की ट्रेन के इंजन में खराबी आई है। बताया कि सुबह 11 बजे की पैसेंजर ट्रेन जाने के बाद कानपुर के लिए मुरी एक्सप्रेस ही ट्रेन है। इसके न आने से परेशानी हुई। वहीं कुछ यात्री मजबूरन पांच घंटे बाद पांच बजकर 58 मिनट पर आई ट्रेन से गंतव्य को रवाना हुए। यातायात निरीक्षक फफूंद आलोक द्विवेदी ने बताया फफूंद स्टेशन के पास मुरी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने के कारण विलंबित हुई। मालगाड़ी का दूसरा इंजन जोड़कर उसे रवाना किया गया।