फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murderous attack on president of city Lohia Vahini

लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Sat, 26 Sep 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 26 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
murderous attack on president of city  Lohia Vahini
शहर सपा में चल रही गुटबाजी शुक्रवार को सड़क पर आ गई और शास्त्री नगर काली मठिया मंदिर के पास लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष विनय गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में विनय और उनका एक साथी घायल हुआ।
विज्ञापन


इलाकाई लोगों ने एक हमलावर को दबोच लिया और पीटने के बाद काकादेव पुलिस को सौंप दिया। बाद में हमले से नाराज विनय के समर्थकों ने थाने में हंगामा किया। देवकी टॉकीज के पास रोड जाम कर नारेबाजी की। पुलिस ने विनय की तरफ से रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पिटाई से घायल हमलावर को हैलट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विनय का आरोप है कि राजनैतिक खुन्नस के चलते मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ बाजपेई ने उन पर हमला कराया है। शास्त्री नगर निवासी विनय सुबह मंदिर के दर्शन करके घर जा रहे थे। मंदिर के पास ही एक लग्जरी कार से आए सुमित गुप्ता उर्फ यमला और प्रदीप सिंह ने साथियों ने उन्हें घेर कर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथी गया प्रसाद विधि महाविद्यालय शिवराजपुर के कार्यवाहक प्रिंसिपल उत्तम गुप्ता को भी लात-घूंसे और तमंचे की बट से पीटा। विनय के मुताबिक उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। भीड़ ने हमलावर सुमित को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

बाद में विनय के समर्थकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काकादेव थाने का घेराव कर हंगामा किया। विनय का आरोप है कि बिठूर में ब्लू वर्ल्ड पार्क में सीएम अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बाजपेई ने लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं से बदसलूकी की थी। उन्हें पार्क में नहीं जाने दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने सीएम से की थी। इसी बात से अभिताभ नाराज हैं और इसी खुन्नस में उन्होंने हमला कराया है।


शाम को घटना की जानकारी पाकर अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नीलम रोमिला सिंह, विधायक सतीश निगम और विधायक मुनींद्र शुक्ला समेत सपा के कई नेता थाने पहुंचे। थानेदार से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। एसओ के मुताबिक विनय की तरफ से प्रदीप सिंह, सुमित गुप्ता, प्रमोद शुक्ला समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इधर, अमिताभ बाजपेई ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विनय उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed