{"_id":"5a2037924f1c1b3c3d8bacab","slug":"murderer-of-wife-caught-from-nizamuddin-dargah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 साल पहले पत्नी को मारने वाला भगोड़ा पति निजामुद्दीन दरगाह से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल पहले पत्नी को मारने वाला भगोड़ा पति निजामुद्दीन दरगाह से गिरफ्तार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को निजामुद्दीन दरगाह से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 सालों से फरार था, कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। वह पहली पत्नी पर संदेह करता था और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। गोकुलपुरी थाना पुलिस कई सालों से उसकी तलाश कर रही थी।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसआई जयसिंह को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में भगोड़ा आरोपी राजकुमार उर्फ टिल्लू उर्फ कंवर सिंह उर्फ सलीम (48) निजामुद्दीन दरगाह पर दूसरी पत्नी व बच्चों के साथ आने वाला है।

जयसिंह की देखरेख में एएसआई इंद्र सिंह और हवलदार रितुल की टीम ने आरोपी को दरगाह से गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से गांव नागनेधी, थाना अप्परा बांदा, यूपी निवासी राजकुमार पहली पत्नी के साथ वर्ष 1997 में गोकलपुरी में रहता था। पत्नी गुड्डी की हत्या के बाद वह दिल्ली से फरार हो गया था।
गोकलपुरी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश कर रही थी। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली थी और दूसरी पत्नी से उसे तीन बच्चे हैं।
गोकलपुरी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश कर रही थी। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली थी और दूसरी पत्नी से उसे तीन बच्चे हैं।