फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murdered when he was alone at home, he was troubled by his wifes habits, innocent girl can reveal the secret

उन्नाव हत्याकांड: घर में अकेला होने पर की गई हत्या, पत्नी की आदतों से था परेशान, मासूम बच्ची खोल सकती है राज

Sun, 02 Jun 2024 06:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jun 2024 06:24 AM IST
सार

Unnao News: पुलिस को शक है कि जिसने भी हत्या की है वह जानता था कि बेचेलाल को बचाने वाला घर में कोई मौजूद नहीं है। पुलिस को मृतक की सात साल की बेटी से घटना को लेकर अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Murdered when he was alone at home, he was troubled by his wifes habits, innocent girl can reveal the secret
unnao murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के दृगपालगंज गांव में हुई पेंटर की हत्या की घटना को योजना बनाकर अंजाम दिया गया। पुलिस को शक है कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ है। हत्या करने वाला इस बात से बखूबी वाकिफ था कि शुक्रवार रात बेचेलाल घर में अकेले है। उसका छोटा भाई बाराबंकी चला गया है और पिता फसल की रखवाई के लिए खेत पर हैं।

विज्ञापन

पुलिस को मृतक की सात साल की बेटी से कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। हालांकि वह काफी सहमी हुई है और अभी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। बेचेलाल दो भाई हैं, पिता बिंदा प्रसाद दोनों के लिए करीब 10 साल पहले गांव से 700 मीटर दूर खेत में मकान बनवाया था। आधे हिस्से में बड़ा बेटा बेचेलाल और उसकी पत्नी रेखा रहते हैं।

विज्ञापन

14 दिन बाद घर लौटा था बेचेलाल
वहीं, आधे हिस्से में पिता बिंदा प्रसाद व छोटा बेटा मूलचंद्र रहते हैं। पिता ने बताया कि 30 मई को बेचेलाल 14 दिन बाद घर लौटा था। जबकि छोटा बेटा अभी तक घर में था और 28 मई को ही काम करने बाराबंकी गया था। वह भी ज्यादातर समय खेत में सब्जी की रखवाली करता था।

विज्ञापन

सात साल की बेटी से अहम सुराग मिलने की उम्मीद
बताया कि मूलचंद्र की अभी शादी नहीं हुई है। घर का जीना भी बाहर खुले में बना है। गांव से दूर मकान होने से बिजली का कनेक्शन भी नहीं मिल सका है। पुलिस को शक है कि जिसने भी हत्या की है वह जानता था कि बेचेलाल को बचाने वाला घर में कोई मौजूद नहीं है। पुलिस को मृतक की सात साल की बेटी से घटना को लेकर अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

घर लौटने के दूसरे दिन हत्या
मृतक का छोटा भाई मूलचंद्र भी बड़े भाई के साथ पेंटिंग का काम करता था। बेचेलाल 15 दिन से बाराबंकी में काम कर रहा था। काम बढ़ने पर उसने 28 मई को अपने छोटे भाई मूलचंद्र को भी बाराबंकी बुला लिया था। बेचेलाल गुरुवार को घर लौटा था जबकि मूलचंद्र वहीं था। शनिवार को भाई की हत्या की सूचना पर वह बाराबंकी से आया।

बेटे से मिलने गया था ससुराल, साला छोड़ने आया था
मृतक बेचेलाल की ससुराल लउवा गांव में है। दृगपालगंज से उसकी दूरी दो किलोमीटर है। उसका बड़ा बेटा नितिन (11) छुट्टी होने से नाना देशराज के घर गया था। बेटे को घर में न देख शुक्रवार को बेचेलाल बेटे से मिलने अपनी ससुराल गया था। रात में साला ज्ञानू अपने जीजा को बाइक से छोड़ने भी आया था। हर बिंदु पर जांच चल रही है।

पत्नी की आदतों से था परेशान, होता था विवाद
मृतक पत्नी के आदतों से परेशान रहता था। कई बार उसका पत्नी के किसीअन्य से फोन पर लंबी बात करने को लेकर भी विवाद हुआ। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता करा दिया। बेचेलाल के बाहर रहने से वह पत्नी को फोन मिलाया करता था। अक्सर यह होता था कि पत्नी का फोन व्यस्त रहता था। इससे एक दो बार दोनों में मारपीट की भी बात पुलिस को पता चली।

चारपाई तक फैला था काफी खून
मृतक जिस चटाई पर लेटा था वहां से पत्नी की चारपाई तक काफी खून फैला हुआ मिला है। उसके पास में ही एक पॉलीथिन में चप्पल भी रखे मिले, जिन्हें धोकर रखने की चर्चा है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से चप्पल, चूड़ी के कुछ टुकड़े, चारपाई और आसपास अंगुलियों के निशान सहित कई नमूने लिए हैं।

गांव के बाहर किया गया अंतिम संस्कार
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने बेचेलाल के शव को उसके परिजनों को दिया। देर शाम गांव के बाहर सई नदी के किनारे शव परिजनों ने सई नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सोते में धारदार हथियार से वार कर हत्या
मौरावां  कस्बे में काम से करीब दो हफ्ते बाद गांव लौटे युवक की छत पर सोते समय गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पास ही चारपाई पर सात साल की बेटी के साथ सो रही पत्नी को घटना की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और साले को हिरासत में लिया है।

पुताई का करता था काम
मौरावां थाना की ग्रामसभा असरेंदा के मजरा दृगपालगंज निवासी बेचेलाल (33) पुताई का काम करता था। इन दिनों वह बाराबंकी में काम कर रहा था। 14 दिन बाद गुरुवार को ही घर आया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह पत्नी रेखा और बेटी नेहा (7) के साथ छत पर सोने चला गया। बेचेलाल जमीन पर चटाई बिछाकर लेटा था, जबकि पत्नी और बेटी बगल में ही चारपाई पर सोई थीं।

पास में सो रही पत्नी को नहीं हुई घटना की जानकारी
रात में बेचेलाल की गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार करके हत्या कर दी गई। पत्नी रेखा के मुताबिक शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसकी नींद खुली, तो पति खून से लथपथ पड़े थे। रेखा की चीख पुकार सुनकर घर से करीब 40 मीटर दूर खेत में सब्जी की फसल की रखवाली कर रहे ससुर बिंदा प्रसाद भाग कर घर आए। मौके पर ग्रामीण भी जमा हो गए।

धारदार हथियार का कहीं पता नहीं चला
सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह, सीओ पुरवा सोमेंद्र विश्वास पहुंचे और फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड को बुलाया। पिता बिंदा प्रसाद और भाई ने किसी से कोई रंजिश न होने की बात बताई। पुलिस ने धारदार हथियार की तलाश की, लेकिन उसका भी कहीं पता नहीं चला। पुलिस को जांच के दौरान मृतक की पत्नी के पैर व अन्य अंगों पर खून लगा मिला।

पत्नी और साले को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया
मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने पत्नी रेखा और साले ज्ञानू को पूछताछ के लिए उठाया है। मृतक व उसकी पत्नी के अलावा भाई और साले के मोबाइल की भी सर्विलांस टीम जांच कर रही है। सीओ का कहना है कि मृतक के पास बमुश्किल तीन फीट दूर चारपाई पर सो रही पत्नी को पति पर हुए हमले और उसकी हत्या होने का पता न चलना गले नहीं उतर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed