फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder report was filed on the husband, woman found alive

Kanpur: जिस महिला को मृत बता पति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, वह जीवित मिली, ऐसे खुला मामला

Mon, 12 Sep 2022 04:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Sep 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
murder report was filed on the husband, woman found alive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
कानपुर में जिस महिला को मरा समझकर परिजनों ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वह उन्नाव स्थित अपने मायके में जिंदा मिली। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बादशाहीनाका निवासी मोहम्मद गुलाब की पत्नी सीमा (30) उर्फ मन्नी मार्च 2021 से लापता हो गई थी। जिस पर गुलाब ने बादशाहीनाका थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


उधर मार्च माह में ही सनिगवां में एक महिला की हत्या कर उसका शव कथरी में लपेटकर फेंका गया था। छह माह बाद अक्टूबर 2021 में जब अज्ञात शव मिलने की जानकारी सीमा के पिता उन्नाव गंजमुरादाबाद निवासी मोहम्मद हनीफ को हुई तो उन्होंने चकेरी थाने आकर कपड़ों से मृतका की पहचान बेटी के रूप में की थी।
विज्ञापन


साथ ही दामाद मोहम्मद गुलाब और उसके ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे थे। मोहम्मद गुलाब ने बताया कि करीब तीन दिन पहले रिश्तेदारों के माध्यम से पत्नी के मायके में होने की जानकारी हुई। साथ ही यह पता लगा कि वह अपने पुरूष मित्र के साथ गुजरात में रह रही है। फिर उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्नाव पुलिस को दी। चकेरी पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed