{"_id":"5bc359aabdec2269af64838d","slug":"murder-of-young-man-with-sharp-weapon-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में युवक की धारदार हथियार से कर दी गई हत्या, फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में युवक की धारदार हथियार से कर दी गई हत्या, फैली सनसनी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में खेत पर सिंचाई करने गए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना से मोराकांदर गांव के सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी, फोरेंसिक टीम ने पहुुंचकर जांच की। परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है।
कोतवाली के पारा-सिडरा गांव निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ टीपू (18) पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह बचपन से ही ललपुरा के मोराकांदर गांव स्थित नाना जयकरन सिंह उर्फ चुन्नू के यहां रहता था। वह बिवांर के निवादा स्थित भस्मानंद इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। रविवार सुबह नौ बजे शैलेंद्र अपनी मौसी के लड़के धर्मेंद्र के खेत पर गया था। कुछ देर बाद धर्मेद्र वहां स्थित ट्यूबवेल से कहीं और चला गया। इसी बीच शैलेंद्र की ट्यूबवेल की कोठी के अंदर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शैलेंद्र की एक आंख बाहर निकली थी। कुछ देर बाद धर्मेंद्र ट्यूबवेल पहुंचा तो मौसेरे भाई का शव देखा। इस पर उसने नलकूप से बाहर निकल शोर मचाया। जिससे खेतों में काम कर रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
इसके बाद धर्मेद्र ने मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना दी। इसी बीच किसी ग्रामीण की सूचना पर यूपी 100 पहुंची। यूपी 100 ने ललपुरा थाने में सूचना दी। प्रभारी एसओ अनिल सिंह ने बताया उन्हें दोपहर 12 बजे सूचना मिली है। एसपी हेमराज मीना, फोरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच और सीओ रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि घटना धारदार हथियार से हत्या किए जाने की प्रतीत होती है। मृतक के परिजन बाहर हैं। उनके आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।