फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder of the servant of Parmat temple, injuries on the head, son said  bullies wanted to take over the land

Kanpur Murder: परमट मंदिर के सेवादार की हत्या...सिर पर चोट के निशान, बेटा बोला- जमीन कब्जाना चाहते थे दबंग

Tue, 09 Jan 2024 12:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Jan 2024 12:24 PM IST
सार

Kanpur News: मंगलवार सुबह परमट मंदिर के सेवादार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के बेटे ने जमीन के विवाद में दबंगों के द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Murder of the servant of Parmat temple, injuries on the head, son said  bullies wanted to take over the land
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र के श्री आनंदेश्वर मंदिर (परमट) के सेवादार की हत्या कर दी गई है। सूचना पर ग्वालटोली एसओ, एडीसीपी सेंट्रल, एसीपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

परिजनों ने जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है और नामजद तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, श्री आनंदेश्वर मंदिर (परमट) परिसर में रहने कन्हैया लाल (59) मंदिर के सेवादार थे। मंगलवार सुबह घर के ही अगले हिस्से में कन्हैया लाल का रक्तरंजित शव पड़ा मिला।

विज्ञापन

बेटे संदीप कश्यप के अनुसार, पिता रोज की तरह घर के अगले हिस्से में सोए हुए थे। सुबह पांच बजे बिस्तर पर उनका रक्तरंजित शव मिला। चीख-पुकार सुन मंदिर परिसर में रहने वाले अन्य लोग पहुंच गए और ग्वालटोली थाने पर सूचना दी। ग्वालटोली थाने का फोर्स, एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह मौके पर जांच करने पहुंची।

विज्ञापन

ग्वालटोली थाने में दी है नामजद तहरीर
आरोप है कि मंदिर की जमीन को लेकर उनका श्याम नारायण बाजपेई नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले सोमवार को श्याम नारायण ने जगह खाली करने की धमकी भी दी थी। परिवार के लोगों ने श्याम नारायण और उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए ग्वालटोली थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

जमीन पर मंदिर बनाना चाहते थे दबंग
एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। बेटे संदीप ने बताया कि हत्यारोपी उनकी जमीन पर आलीशान मंदिर खड़ा करना चाहते थे। आए दिन मारपीट और धमकी देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed